रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी :जनपद के पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार के गैराज में खड़ी दो लग्जरी कार में बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई देखते देखते आग ने विकराल रूप ले लिया जिससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत और भय व्याप्त हो गया मामले की सूचना थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने पानी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है तब तक दोनों लग्जरी कार जलकर खाक हो गई है जानकारी के मुताबिक पिपरी थाना क्षेत्र मनौरी बाजार महमूदपुर महर्षि दयानंद चौराहे के पास गेराज में खड़ी दो लग्जरी चार पहिया वाहन में बुधवार को दोपहर लगभग 2:00 बजे आग लग गई देखते देखते आग ने विकराल रूप ले लिया मौके पर अफरा तफरी मच गई मामले की सूचना फायर ब्रिगेड और थाना पुलिस को दी गई मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस पहुंची फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने पानी डालकर मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया है लेकिन दोनों लग्जरी कार जल के खाक हो गई जिसकी कीमत लगभग 50 से 60 लाख रुपए है यह घटना उस समय हुई एडवोकेट मनीष केसरवानी अपनी एक्सयूवी 700 और एडवोकेट अनूप केसरवानी अपनी एमजी हेक्टर को गैरेज में खड़ी कर चुके थे अनूप केसरवानी बुधवार दोपहर करीब लगभग दो बजे अपनी गाड़ी खड़ी कर घर पहुंचे थे अचानक शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि गैरेज में खड़ी दोनों गाड़ियां धू-धू कर जल रही थीं।आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोगों को तत्काल आग बुझाने का मौका नहीं मिल सका।सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया,लेकिन तब तक दोनों वाहन पूरी तरह नष्ट हो चुके थे प्रारंभिक अनुमान के अनुसार,अत्यधिक गर्मी के चलते आग लगने की आशंका जताई जा रही है। जिस स्थान पर वाहन खड़े थे,वहां टीन शेड तो लगा था,घटना के बाद इलाके में काफी देर तक दहशत और चर्चा का माहौल बना रहा।
No comments:
Post a Comment