Wednesday, May 6, 2026

जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने की जिला पोषण समिति की बैठक...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में उदयन सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने पोषण ट्रैकर पर ऑगनबाड़ी केन्द्रों के खुलने की स्थिति की समीक्षा के दौरान कुछ ऑगनबाड़ी केन्द्र आउट ऑफ जियो फेंस पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सभी सी.डी.पी.ओ. को विशेष ध्यान देते हुए प्रतिदिन अनुश्रवण कर सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने निजी भवनों में संचालित ऑगनबाड़ी केन्द्रों को सरकारी भवनों में शिफ्ट कराने की स्थिति की समीक्षा के दौरान सी.डी.पी.ओ से कहा कि जहॉ पर ऑगनबाड़ी केन्द्र, सरकारी भवन में शिफ्ट कराया जाना सम्भव नहीं है, वहॉ पर ऑगनबाड़ी केन्द्र के निर्माण के लिए उप जिलाधिकारी/तहसीलदार से समन्वय कर भूमि चिन्हित करते हुए प्रस्ताव उपलब्ध करा दिया जाए। उन्होंने सभी सी.डी.पी.ओ. को ऑगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों की उपस्थिति और बढ़ाने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मुख्य सेविकाओं से सैम बच्चों की संख्या/पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कराए जाने एवं उनका फॉलोअप की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि और सैम बच्चों को चिन्हित कर पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया जाए। उन्होंने सभी सी.डी.पी.ओ. से कहा कि शत-प्रतिशत होम विजिट एवं पुष्टाहार का वितरण सुनिश्चित कराया जाय। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के अंतर्गत लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करा दिया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS