Saturday, May 2, 2026

स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर मौत का खेल बिना डिग्री और रजिस्ट्रेशन के फल-फूल रहे अस्पताल

रिपोर्ट- राकेश मिश्रा 


​प्रयागराज : करछना क्षेत्र में इन दिनों निजी नर्सिंग होम संचालकों की मनमानी चरम पर है। स्वास्थ्य विभाग की नाक के नीचे बिना किसी वैध डिग्री या मानकों के अस्पतालों का जाल कुकुरमुत्ते की तरह फैला हुआ है। सूत्रों की मानें तो विभाग के कुछ जिम्मेदार अधिकारियों के संरक्षण के चलते ये अवैध अस्पताल बेखौफ होकर मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। ​ताजा मामला करछना के पचदेवरा इलाके का है। जहां पर 'मनराजी हॉस्पिटल' के नाम से एक कथित चिकित्सा केंद्र संचालित हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस अस्पताल के पास न तो स्वास्थ्य विभाग का अनिवार्य रजिस्ट्रेशन है। और न ही यहां बैठने वाले कर्मियों के पास कोई वैध मेडिकल डिग्री।​क्षेत्र में जगह-जगह खुले इन निजी अस्पतालों की जमीनी हकीकत डराने वाली है। बिना अनुभव और योग्यता वाले लोग डॉक्टर बनकर गंभीर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। जब जांच की स्थिति बनती है या अचानक कोई अस्पताल पहुंचता है तो वहां कोई भी क्वालीफाइड डॉक्टर मौजूद नहीं मिलता। अस्पतालों में दर्जनों मरीज भर्ती है। जिनका इलाज 'कंपाउंडरों' के भरोसे चल रहा है।​आखिर इन अवैध अस्पतालों को किसका संरक्षण प्राप्त है। यह बड़ा सवाल क्षेत्रीय जनता के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रयागराज के सी.एम.ओ. (C.M.O.) कार्यालय की इस मामले में चुप्पी संदिग्ध नजर आ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्वास्थ्य अधिकारी केवल कागजी कार्रवाई का दिखावा करते हैं। जबकि हकीकत में इन सेंटरों पर कोई भी अधिकारी द्वारा ठोस एक्शन नहीं लिया जाता है।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS