Monday, June 1, 2026

मीरपुर में पहलवान बाबा का सजा भव्य दरबार, भंडारे का हुआ आयोजन

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : जनपद के तहसील चायल अंतर्गत वैष्णो सेवा समिति के संचालक रामजी साहू ने मीरपुर में पहलवान बाबा का सजाया भव्य दरबार। पुजारी ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के लिए मांगा मनोकामना का आर्शीवाद। इस कार्यक्रम में चायल विधायक पूजा पाल हुई उपस्थित, पूजा अर्चना कर पहलवान बाबा का लिए आर्शिवाद। पुजारी रामजी साहू ने बताया कि हर वर्ष के भांति इस बार भी पहलवान बाबा जी का भव्य दरबार सजाया गया और भंडारे का आयोजन हुआ है। पुजारी ने बताया कि भक्तगण अपना-अपना निशान लेकर आते है उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। जिससे पहलवान बाबा के प्रति भक्ति श्रृद्धा बनी हुई है। पुजारी राम जी साहू ने कहा तीन वर्षों से लगातार कार्यक्रम होता आ रहा है। भंडारे के साथ जागरण का भव्य आयोजन किया गया।


प्रयागराज से चलकर आए जागरण वालों ने धार्मिक सांस्कृतिक नृत्य जैसे शिव नृत्य, हनुमान नृत्य, महादेव पार्वतीजी का विवाह, राधा कृष्ण नृत्य कर भक्तों का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में वैष्णो सेवा समिति संचालक- रामजी साहू, अध्यक्ष ताराचंद्र साहू, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, मंत्री रामप्रकाश कुशवाहा, मीडिया प्रभारी संजय यादव, सदस्य जय प्रकाश पाण्डेय, सदस्य रतन मौर्य, सदस्य अमन साहू, सदस्य ओम जी, भारतीय जागृति मिशन जिलाध्यक्ष कौशाम्बी, राजेन्द्र कुमार साहू, पत्रकार ईश्वर दीन साहू पत्रकार धनंजय कुमार आदि लोगों के साथ बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS