रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : थाना कीडगंज पुलिस व ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0 102/2026 धारा 303(2) B.N.S. से सम्बन्धित प्रकाश मे आये 01 अभियुक्त अफजल खान पुत्र मो0 वाजिद निवासी चकदौनी बीडी कारखाना जेल रोड नैनी जनपद प्रयागराज को मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 12.07.2026 को पुराने यमुना पुल के नीचे थाना क्षेत्र कीडगंज से गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल स्प्लेण्डर प्लस (रजि0नं0 UP 70 FY 3981) बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग मे धारा धारा 317(2) बी0एन0एस0 की बढोत्तरी की गयी । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- अफजल खान पुत्र मो0 वाजिद निवासी चकधौनी बीडी कारखाना जेल रोड नैनी जनपद प्रयागराज उम्र करीब 19 वर्ष। बरामदगी का विवरण– 01 मोटरसाईकिल स्पलेण्डर प्लस (रजि0नं0 UP 70 FY 3981) सम्बंधित अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0 102/2026 धारा 303(2) BNS व बढोत्तरी धारा 317(2) BNS थाना कीडगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- थाना कीडगंज पुलिस टीम- 1. उ0नि0 प्रिंस राठी थाना कीडगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. उ0नि0 हर्ष कुमार थाना कीडगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. का0 दुर्गेश यादव थाना कीडगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 4. रि0का0 आनंद कुमार थाना कीडगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। पुलिस टीम- 1. टीआई पवन पाण्डेय कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. का0 रजित कुमार कमिश्नरेट प्रयागराज।
No comments:
Post a Comment