रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने आज गोआश्रय स्थल,टेवा परिसर में पौधारोपण कर आमजन को अधिक से अधिक पौधारोपण करने के प्रति जागरूक किया।जिलाधिकारी ने गोआश्रय स्थल, टेवा के समीप स्थापित प्लास्टिक यूनिट का निरीक्षण कर वहां संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी से प्लास्टिक अपशिष्ट के संग्रहण, पृथक्करण एवं प्रसंस्करण की व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि प्लास्टिक यूनिट का प्रभावी संचालन किया जाए।
No comments:
Post a Comment