रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशांबी : अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद में बनाए गए डायवर्सन प्वाइंट का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान डायवर्सन व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात संचालन, पुलिस बल की तैनाती तथा श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुविधा हेतु की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि डायवर्सन व्यवस्था का प्रभावी ढंग से पालन कराया जाए, यातायात सुचारु बनाए रखा जाए तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही श्रावण मास के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
No comments:
Post a Comment