रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : संगम नगरी प्रयागराज के मीडिया क्लब के संगठन में बड़ा फेर बदल हुआ वही संगठन का विस्तार करते हुए खाली पदों पर मीडिया क्लब में नियुक्ति की गई मीडिया क्लब के हर्ष नारायण सभागार में अध्यक्ष अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता और सह सचिव संतोष शर्मा के नेतृत्व में बैठक का आयोजन हुआ जिसमें सचिव और कोषाध्यक्ष,प्रकाशन मंत्री,सह प्रकाशन मंत्री पद पर जिम्मेदारी दी गई तो कई सदस्यों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। वहीं उपाध्यक्ष प्रशांत शर्मा ने सचिव पद पर इलाहाबाद एक्सप्रेस के संपादक अरुण सोनकर का नाम प्रस्तावित किया तो वही सलमान अहमद द्वारा कोषाध्यक्ष पद पर टी के पांडे जी का नाम प्रस्तावित किया गया वहीं कार्यकारिणी सदस्य अनुराग दुबे द्वारा प्रकाशन मंत्री पद पर दिलीप जायसवाल का नाम प्रस्तावित किया गया अध्यक्ष अनुपम शुक्ला द्वारा अजय कुशवाहा का नाम सह प्रकाशन मंत्री पद पर प्रस्तावित किया गया जिसपर बैठक में शामिल सभी सदस्यों ने सहमति जताई साथ ही इस बैठक के दौरान कार्यकारिणी में अबुल कलाम राईन,असद कुरेशी, हिमांशु त्रिपाठी श्यामू कुशवाहा को शामिल किया गया। बैठक में भाग लेने वाले अध्यक्ष अनुपम शुक्ला, उपाध्यक्ष प्रशांत शर्मा, सचिव अरुण सोनकर, सह सचिव संतोष शर्मा, कोषाध्यक्ष टी के पांडे, प्रकाशन मंत्री दिलीप जायसवाल, सह प्रकाशन मंत्री अजय कुशवाहा, कार्यालय प्रभारी जीएन वैश, सह कार्यलय प्रभारी विलास गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य सलमान अहमद, अनुराग दुबे, अबुल कलाम राईन, सैयद मोहम्मद आमिर, असद कुरैशी, श्यामू कुशवाहा, हिमांशु त्रिपाठी सदस्य में कारी आरफीन, सुशांत शुक्ला, रहीम अहमद समेत कई पत्रकारगण उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment