Saturday, July 11, 2026

यातायात पुलिस ने जवाहर नवोदय विद्यालय, टेवा में बच्चों को यातायात के संबंध में जागरूक किया गया

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : पुलिस अधीक्षक श्री सत्यनारायण के निर्देशन में संचालित यातायात जागरूकता अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात की उपस्थिति में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, टेवा, जनपद कौशाम्बी में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने, यातायात संकेतों का पालन करने तथा सड़क पर सुरक्षित व्यवहार अपनाने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सभी उपस्थित लोगों से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी यातायात श्री भैया संतोष कुमार सिंह, यातायात निरीक्षक श्री प्रमोद कुमार राम, यातायात उप निरीक्षक श्री शशिकांत यादव, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद त्रिपाठी, विद्यालय का समस्त स्टाफ तथा यातायात पुलिस के कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS