Showing posts with label आगरा. Show all posts
Showing posts with label आगरा. Show all posts

Saturday, April 12, 2025

महापुरुष रविदास जी थे राणा सांगा के गुरु- गोपालजी...

रिपोर्ट- सतीश कुमार


आगरा : जनसत्ता दल द्वारा आगरा में आयोजित जनसभा में अपने लाव लश्कर के साथ पहुंचे राजा भैया के अनुज एमएलसी कुंवर अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी ने बताया कि राणा सांगा युद्ध विजय के उपरांत जब काशी पहुंचे तो गंगा स्नान कर संत रविदास जी का प्रवचन सुनकर प्रभावित होकर उनसे गुरु मंत्र लेकर मेवाड़ लौटे और राज अतिथि के रूप में उन्हें आमंत्रित कर मेवाड़ लाएं।उसके बाद वह संत रविदास की अनुमति से ही समस्त कार्य करते रहे।जीवन के आखिरी समय तक वह मेवाड़ में रहे।निधन के बाद राणा सांगा ने संत रविदास जी की मंदिर बनवाकर पूजा अर्चन करते रहे,आज भी उनके वंशज पूजा अर्चन करते है।उन्होंने बताया संत रविदास में आस्था रखने वाले हजारों की संख्या में दलित भाई भी जनसभा में शामिल होने आए है।उन्होंने बताया कि राणा सांगा के प्रति ओछी बयान बाजी करने वालों के प्रति जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है।

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS