रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू, मनोज सोनी
प्रयागराज : महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हरदियाहीपुर, सल्लाहपुर के शिव मंदिर का सजा भव्य दरबार। कमेटियों ने मेले का किया आयोजन। शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की कतार देखने को मिली। भक्तों ने भगवान शिव जी को जल अर्पित कर आर्शिवाद लिए। गाँव हरदियाहीपुर में मेले का आयोजन व भव्य भंडारे का आयोजन हुआ। इस मेले में आसपास के 50 से अधिक गांवों से बड़ी संख्या में महिला पुरूष और बच्चे पहुंचे। मेले में झूले, खिलौने और मिठाइयाँ व चटपटे की दुकानें सजी थी, जो भक्तों के आकर्षण का केन्द्र रही। मेला कमेटी ने बताया कि यह मेला हर साल महाशिवरात्रि पर लगता है और दूर-दूर से भक्त आते हैं। जिसके कारण काफी भीड़ होती है। मेला कमेटी ने बताया कि यह शिव जी का मंदिर बहुत पुराना है। सुबह से लेकर शाम तक भक्तों की भीड़ मंदिर में लगी रही। थाना पूरामुफ्ती व सल्लाहपुर चौकी पुलिस के देखरेख में मेला सकुशल संपन्न हुआ। मौके पर मंदिर पुजारी बाबा राम औतार दास, रामबाबू पटेल, रामू शर्मा, बड़े पटेल, चौधरी पटेल, श्यामू शर्मा, श्याम बाबू गोपाल, अच्छे पटेल, राजेन्द्र कुमार, मनोज कुमार, कल्यान सिंह व समस्त मेला कमेटी सदस्यगण उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment