Saturday, April 25, 2026

दहेज हत्या के अभियोग से सम्बन्धित वांछित 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को थाना पूरामुफ्ती पुलिस ने गिरफ्तार किया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : थाना पूरामुफ्ती पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0-45/26 धारा 80(2)/85 बी0एन0एस0 व 3/4 डी0पी0 एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त 1. नेहाल अहमद पुत्र इकबाल अहमद निवासी ग्राम मनौरी थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज व 2. अभियुक्ता शलमा पत्नी इकबाल अहमद निवासी ग्राम मनौरी थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज को दिनांक 24.04.2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम मनौरी थाना क्षेत्र पूरामुफ्ती से गिरफ्तार किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता का विवरण– 1. नेहाल अहमद पुत्र इकबाल अहमद निवासी ग्राम मनौरी थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 26 वर्ष। 2. शलमा पत्नी इकबाल अहमद निवासी ग्राम मनौरी थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 61 वर्ष। सम्बन्धित अभियोग का विवरण– मु0अ0सं0-45/26 धारा 80(2)/85 बी0एन0एस0 व 3/4 डी0पी0 एक्ट थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम– 1. उ0नि0 अर्जुन सिंह, थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. उ0नि0 शशांक कुमार सिंह, थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. म0का0 सविता पाल, थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज।

Friday, April 24, 2026

पुलिस अधीक्षक ने होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा, ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों की ब्रीफिंग की...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

कौशाम्बी : उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा प्रस्तावित उ0प्र0 होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा, जनपद कौशाम्बी में सकुशल, पारदर्शी एवं नकलविहीन ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक, कौशाम्बी श्री सत्यनारायण के नेतृत्व में आज दिनांक 24.04.2026 को पुलिस लाइन, कौशाम्बी स्थित मनोरंजन कक्ष में पुलिस कर्मियों की ब्रीफिंग की गयी गई । इस दौरान ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। ब्रीफिंग के दौरान समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा केंद्रों पर सतर्कता, अनुशासन, अभ्यर्थियों के साथ शालीन व्यवहार, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा किसी भी प्रकार की नकल या अवांछित गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने हेतु अभ्यर्थियों की यथोचित चेकिंग/फ्रिस्किंग किये जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। दिनांक 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद के समस्त परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है। परीक्षा के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार का भ्रम/अफवाह फैलाने वालों पर कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों की 'दीक्षांत/पासिंग आउट परेड' का भव्य पूर्वाभ्यास सम्पन्न...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : रिजर्व पुलिस लाइन, कौशाम्बी के परेड ग्राउंड पर रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण उपरांत आयोजित होने वाली 'दीक्षांत/पासिंग आउट परेड' का भव्य पूर्वाभ्यास (Grand Rehearsal) पूर्ण गरिमा, उत्साह एवं अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ। सत्यनारायण पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा परेड की सलामी ली गई। इसके उपरांत उन्होंने परेड का सूक्ष्म एवं व्यापक निरीक्षण किया। परेड में शामिल रिक्रूट आरक्षियों द्वारा उत्कृष्ट तालमेल, अनुशासन एवं ड्रिल की उच्च गुणवत्ता का प्रदर्शन किया गया, जिसकी पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सराहना की गई। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने परेड की विभिन्न व्यवस्थाओं—परेड गठन, कमांड एवं कंट्रोल, ड्रेस, कदमताल तथा सुरक्षा प्रबंध—का गहन अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को परेड के दौरान आयी छोटी मोटी त्रुटियों पर प्रकाश डालते हुये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये साथ ही कार्यक्रम को भव्य, सुव्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। रिहर्सल के दौरान प्रशिक्षु आरक्षियों को देश की सेवा, अपने कर्तव्यों के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण तथा भारतीय संविधान के प्रति सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई, जिससे उनके भीतर कर्तव्यबोध एवं राष्ट्रसेवा की भावना और सुदृढ़ हो सके। दीक्षांत/पासिंग आउट परेड के अभ्यास (Grand Rehearsal) के दौरान पर पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं प्रशिक्षण स्टाफ भी उपस्थित रहे, जिन्होंने रिहर्सल को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

थाना करैली पुलिस ने हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : थाना करैली पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0-69/2026 धारा 103(1)/61(2)(a) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त मो0 राशिद दुर्रानी पुत्र मो0 हाशिम निवासी म0नं0 30/31 मोहल्ला कसारी मसारी थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज हाल पता ख्वाजा नगर ऐनुद्दीनपुर थाना करैली जनपद प्रयागराज को दिनांक 23.04.2026 को बरखण्डी महादेव मोड़ के पास थाना क्षेत्र करैली से गिरफ्तार किया गया । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। घटना का संक्षिप्त विवरण- उल्लेखनीय है कि दिनांक 08.04.2026 को वादी मुकदमा श्री मो0 आमिर पुत्र स्व0 मो0 इरफान निवासी म0नं0 41E/6N/1 ऐनुद्दीनपुर थाना करैली जनपद प्रयागराज द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी कि उनके पिता मो0 इरफान पुत्र स्व0 लालमुहम्मद निवासी म0नं0 41E/6N/1 ऐनुद्दीनपुर थाना करैली जनपद प्रयागराज चाय की दुकान पर बैठे थे जिनको उक्त अभियुक्तों द्वारा गोली मार कर घायल कर दिया गया। उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँच कर घायल युवक को उपचार हेतु हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्रकरण में थाना करैली पर मु0अ0सं0-69/2026 धारा 103(1)/61(2)(ए)बी0एन0एस0 पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-  मो0 राशिद दुर्रानी पुत्र मो0 हाशिम निवासी म0नं0 30/31 मोहल्ला कसारी मसारी थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज हाल पता ख्वाजा नगर ऐनुद्दीनपुर थाना करैली जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 34 वर्ष।क्षसम्बन्धित अभियोग का विवरण-त्रमु0अ0सं0-69/2026 धारा 103(1)/61(2)(a) बी0एन0एस0 थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। अपराधिक इतिहास का विवरण- 1. मु0अ0सं0-208/2020 धारा 188/269/270/420/467/471 भा0द0वि0 व 11 पशु क्रूरता निवारण अधि0 व 3/5ए/8 गौ हत्या निवारण अधि0 थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. मु0अ0सं0-1541/2017 धारा 120बी/302 भा0द0वि0 व 3(2)v एससी/एसटी एक्ट थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. मु0अ0सं0-24/2019 धारा 2/3 उ0प्र0 गिरोहबन्द निवारण अधि0 थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 4. मु0अ0सं0-377/2020 धारा 120बी/143/195ए/504/506 भा0द0वि0 थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 5. मु0अ0सं0-69/2026 धारा 103(1)/61(2)(a) बी0एन0एस0 थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम- 1. उ0नि0 आशीष सिंह, थानाध्यक्ष करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. उ0नि0 रमेश कुमार सिंह, थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. का0 अवधेश गिरी, थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 4. का0 सुमित कुमार सिंह, थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 5. का0 सचिन कुमार, थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज।

डीसीपी नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने फरियादियों की सुनी समास्याएं, संबंधित को दिए निर्देश...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : पुलिस उपायुक्त नगर  मनीष कुमार शांडिल्य ने नवागन्तुक पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज के साथ पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनी गयीं तथा उनके समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Thursday, April 23, 2026

महर्षि दयानंद बालिका इण्टर कॉलेज मनौरी प्रयागराज के बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम कक्षा-10 का 99% और 12 का 95% रहा टॉप...

रिपोर्ट- मनोज सोनी 


प्रयागराज : महर्षि दयानंद बालिका इण्टर कॉलेज मनौरी प्रयागराज के बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम कक्षा-10 का 99% और 12 का 95%रहा। जिसमे कक्षा 10 में प्रथम रियांशी यादव 90.1%, द्वितीय मांडवी तिवारी 89.7%, तृतीय अर्पिता सेन 89.2% तथा कक्षा-12 विज्ञान वर्ग में प्रथम आयूषी केशरवानी 82%, द्वितीय प्रियंका पटेल 79.4%, तृतीय दीपिका 79.2%, तथा कक्षा-12 कलावर्ग में, प्रथम अनुष्का केशरवानी 76%, द्वितीय सिद्धिमा वर्मा 73%, तृतीय अर्पिता 69.6%, स्थान प्राप्त किया स्कूल के प्रबंधक मनोज कुमार  केसरवानी, प्रधानाचार्या मोनिका केसरवानी, उपप्रधानाचार्य इंद्रजीत पांडेय स्कूल के समस्त स्टाफ़ और उपस्थित अभिभावकों ने सभी बच्चों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। और स्कूल के कक्षा 10 व 12 टापर्स छात्राओं को माला पहनाकर और लड्डू खिलाकर सम्मानित किया गया।
रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : ज्ञान-संपदा के संरक्षण और उसे जनसामान्य तक सुलभ बनाने की दिशा में, विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस के अवसर पर आज राजकीय पब्लिक लाइब्रेरी, प्रयागराज में स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत विकसित डिजिटल रिपॉजिटरी एवं कियोस्क का शुभारंभ मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल द्वारा किया गया। सेंट्रल हॉल में स्थापित कियोस्क का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मंडलायुक्त ने कहा कि राजकीय पब्लिक लाइब्रेरी ज्ञान का अमूल्य भंडार है और इसका डिजिटलीकरण समय की आवश्यकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकाधिक दुर्लभ पांडुलिपियों को डिजिटल माध्यम से संरक्षित कर पुस्तकालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाए, ताकि देश-विदेश के शोधार्थी भी इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि डिजिटल माध्यम न केवल ज्ञान तक पहुंच को सरल बनाता है, बल्कि सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के संरक्षण प्रमुख प्रोफेसर अचल पांडे ने पांडुलिपियों एवं पुस्तकों की वैज्ञानिक कैटलॉगिंग तथा उपयुक्त मेटाडाटा तैयार करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि सुव्यवस्थित डिजिटल अभिलेखन से शोध कार्यों की गुणवत्ता में वृद्धि होगी और सामग्री का उपयोग अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा। पुस्तकालय के लाइब्रेरियन गोपाल शुक्ला ने बताया कि इस डिजिटल रिपॉजिटरी के माध्यम से राजकीय पब्लिक लाइब्रेरी देश की अग्रणी पुस्तकालयों में शामिल हो गई है, जहां आधुनिक तकनीक के माध्यम से दुर्लभ ज्ञान-संसाधनों को संरक्षित और उपलब्ध कराया जा रहा है। इस अवसर पर डिजिटलीकरण के माध्यम से विकसित दुर्लभ पांडुलिपियों की कुछ कलाकृतियों का अवलोकन भी किया गया, जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती हैं। कार्यक्रम में इलाहाबाद विश्वविद्यालय की सेवानिवृत्त प्रोफेसर राशिद सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। डिजिटल रिपॉजिटरी के प्रथम चरण में 100 वर्ष से अधिक पुरानी 1200 से अधिक दुर्लभ पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण किया गया है। इन ऐतिहासिक दस्तावेजों को अब शोधार्थियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों के लिए ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उन्हें अध्ययन और शोध में सुविधा मिलेगी। सेंट्रल हॉल में स्थापित कियोस्क के माध्यम से उपयोगकर्ता इन पांडुलिपियों की जानकारी प्राप्त कर उन्हें डिजिटल रूप में देख सकेंगे। स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत पुस्तकालय के समग्र विकास के लिए तीन प्रमुख कार्यों का वित्तपोषण किया गया है। प्रथम चरण में भवन का जीर्णोद्धार एवं संरक्षण कार्य पूरा किया गया। द्वितीय चरण में पांडुलिपियों, दस्तावेजों, समाचारपत्रों और पत्रिकाओं का डिजिटल संग्रह विकसित किया जा रहा है। तृतीय चरण में कियोस्क की स्थापना के साथ-साथ सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरे, सर्वर एवं वेबसाइट का विकास, लगभग एक लाख पुस्तकों पर क्यूआर कोड की व्यवस्था तथा पुस्तकालय प्रबंधन प्रणाली को सुदृढ़ करने का कार्य किया जा रहा है। डिजिटल पब्लिक लाइब्रेरी की यह पहल प्रयागराज के लिए विशेष महत्व रखती है। इससे न केवल विद्यार्थियों और शोधार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री सुलभ होगी, बल्कि नई पीढ़ी में पठन-पाठन की रुचि भी बढ़ेगी। डिजिटल माध्यम युवाओं को तकनीक के साथ जोड़ते हुए ज्ञानार्जन के नए अवसर प्रदान करता है। विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस का संदेश भी यही है कि पुस्तकों के प्रति सम्मान, बौद्धिक संपदा के संरक्षण और ज्ञान के प्रसार को बढ़ावा दिया जाए। ऐसी पहलें न केवल शैक्षिक विकास को गति देती हैं, बल्कि समाज को ज्ञान-आधारित और जागरूक बनाने में भी सहायक सिद्ध होती हैं।

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS