Tuesday, February 10, 2026

कौशांबी की नहरों एवं रजबहों में जलापूर्ति बढ़ाने की मांग को लेकर सहायक अभियंता सिंचाई को सौंपा मांगपत्र...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी की अगुवाई में कौशांबी की नहरों एवं रजबहों में जलापूर्ति बढ़ाने की मांग को लेकर सिंचाई खंड फतेहपुर के सहायक अभियंता नवाब सिंह को एक मांगपत्र सौंपा गया है। सौंपे गए मांगपत्र में रामगंगा नहर और इससे जुड़े कई रजबहों में जलापूर्ति बढ़ाने एवं टेल तक पानी पहुंचाने की मांग की गई है। मंगलवार को समर्थ किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सोनी अपने कई कार्यकर्ताओं के साथ फतेहपुर सिंचाई खंड कार्यालय पहुंचे और सहायक अभियंता सिंचाई नबाब सिंह को एक मांगपत्र सौंपा। सौंपे गए मांगपत्र में सिराथू तहसील अंतर्गत नहरों एवं रजबहों में टेल तक जलापूर्ति कराए जाने एवं जलापूर्ति की मात्रा बढ़ाएं जाने की मांग की गई। इस अवसर पर पूरे साल भर नहरों एवं रजबहों में रोस्टर से टेल प्वाइंट तक जलापूर्ति कराए जाने हेतु वर्षों से लंबित भिटौरा लिफ्ट कैनाल परियोजना के निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराए जाने की भी मांग की गई ताकि और अधिक मात्रा में नहरों  एवं रजबहों में जलापूर्ति हो सके। इस अवसर पर पार्टी नेता अजय सोनी ने कहा कि कौशांबी के आठ में दो ब्लाको में नहरों से जलापूर्ति नही होती और शेष ब्लाकों में आंशिक रूप से होती है। ऐसे में भिटौरा लिफ्ट कैनाल परियोजना को स्थापित कराया जाना चाहिए ताकि टेल तक जलापूर्ति कराई जा सकें। इसी के साथ अजय सोनी ने कहा कि मेरा लक्ष्य है कि कौशांबी के प्रत्येक ब्लॉक और प्रत्येक न्याय पंचायत तक नहरों से पानी पहुंचे जिससे जिले के लाखों किसानो को सिंचाई के लिए समय पर पानी मिल सके। इस तरह के मिशन में मै दशकों से जमीनी तौर पर लगा हूं। इस अवसर पर सुमेर सिंह, रवि शुक्ला, अनंत सिंह, जुम्मन अली आदि उपस्थित रहे।

Monday, February 9, 2026

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा की गई जनसुनवाई...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

कौशाम्बी : पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय में आम जनमानस की समस्याओं के निस्तारण हेतु जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित फरियादियों द्वारा प्रस्तुत शिकायती प्रार्थना पत्रों को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा संबंधित प्रभारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।पुलिस अधीक्षक द्वारा यह निर्देशित किया गया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिल सके तथा पुलिस पर जनता का विश्वास और अधिक मजबूत एवं सुदृढ़ हो।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु ऑनलाइन संवाद किया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

कौशाम्बी : जनपद में फरियादियों की समस्याओं के त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी निस्तारण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा एक अभिनव एवं सराहनीय पहल की जा रही है। इसी क्रम में जनपद के विभिन्न थानों पर उपस्थित फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं के संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों से ऑनलाइन माध्यम से संवाद स्थापित किया जा रहा है। इस ऑनलाइन संवाद के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना जा रहा है तथा प्रत्येक प्रकरण का वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जा रहे हैं।पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण नियमानुसार एवं पारदर्शी प्रक्रिया के तहत हो, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें तथा उन्हें समय पर न्याय मिल सके। यह पहल जनपद में पुलिस-जन संवाद को सुदृढ़ करने एवं जनता के विश्वास को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सरसों के खेत में युवक का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी...

रिपोर्ट- राकेश मिश्रा 

कौशाम्बी : चरवा थाना क्षेत्र के मलाक नागर उर्फ बिराहीबाद गांव के बाहर ओवरब्रिज के पास सरसों के खेत में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर चरवा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस द्वारा की गई शिनाख्त में मृतक की पहचान पवन विश्वकर्मा पुत्र स्व. राजाराम निवासी मलाक नागर उर्फ बिराहीबाद थाना चरवा जनपद कौशाम्बी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच की जा रही है। मौत रहस्यमयी बनी हुई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

Friday, February 6, 2026

थाना पिपरी पुलिस ने चोरी के 02 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : दिनांक 27.01.2026 को थाना पिपरी पर श्री श्यामलाल पाल पुत्र राम बहोरी निवासी कोटिया अमिरसा थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी द्वारा सूचना दी गयी कि बीती रात्रि में कसेन्दा स्थित मेरी कम्पोजिट शराब की दुकान में पीछे से सेंध लगाकर अज्ञात चोरो द्वारा पैसे व शराब चोरी कर लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 22/26 धारा 331 (4)/305 बीएनएस पंजीकृत किया गया था। कार्यवाही का विवरण- उपरोक्त क्रम में थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये 02 वांछित अभियुक्तों 1. छोटे पटेल उर्फ विकास पुत्र कल्लू सिंह निवासी कुन्दनपुर थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी 2. मुकेश कुमार पुत्र नरेश पासी निवासी मनौरी मरदानापुर थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज को बल्हेपुर जाने वाले मार्ग ससुर खदेरी नदी पुल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी का 4060 रू0 व 18 बोतल अग्रेजी शराब तथा घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
पूछताछ का विवरण- पूछताछ से अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम दोनो ने कुछ दिन पहले कसेन्दा के अंग्रेजी शराब की दुकान में पीछे से दीवाल तोड़कर उसके अन्दर घुसकर शराब व पैसो की चोरी किये थे जिसमे से कुछ शराब हम लोग पी गए है तथा पैसे भी खर्च कर दिए है शेष बचा पैसा व शराब आपस में बांट लिये थे। ये बरामद शराब व रूपये उसी चोरी के है। अभियुक्तगण का नाम व पता- 1. छोटे पटेल उर्फ विकास पुत्र कल्लू सिंह निवासी कुन्दनपुर थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी। 2. मुकेश कुमार पुत्र नरेश पासी निवासी मनौरी मरदानापुर थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज। अनावरित अभियोग- मु0अ0सं0 22/26 धारा 331 (4)/305/317(2) बीएनएस थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी। बरामदगी का विवरण- चोरी का 4060 रू0 व 18 बोतल अग्रेजी शराब तथा घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाइकिल। गिरफ्तारी करने वाली टीम- थाना पिपरी पुलिस टीम।

जिलाधिकारी डा. अमित पाल ने की बाल कल्याण समिति की समीक्षा बैठक...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : जिलाधिकरी डा. अमित पाल की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में अध्यक्ष बाल कल्याण समिति ने बताया कि परिवार में पुनर्वासित 31 बच्चों तथा संस्थानों में आवासित 25 बच्चों का फॉलो-अप लिया जा रहा है। माह जनवरी, 2026 में 72 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। माह जनवरी, 2026 में देखरेख एवं संरक्षण से सम्बन्धित 22 नये प्रकरण प्राप्त हुये है। सदस्य किशोर न्याय बोर्ड ने बताया कि माह जनवरी में 07 नये मामले आये है, 01 मामले का निस्तारण किया गया।जिलाधिकारी ने अध्यक्ष/सदस्य बाल कल्याण समिति को निर्देशित किया कि परिवार में पुनर्वासित बच्चों का आकस्मिक फॉलो-अप लिया जाय। वन स्टाप सेन्टर में आवासित महिलाओं एवं बालिकाओं की काउन्सिलिंग एवं प्रक्रिया पूर्ण कराते हुए, उनका पुनर्वासन व प्रकरणों का ससमय निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने श्रम प्रर्वतन अधिकारी को निर्देशित किया कि अभियान चलाकर बाल श्रमिकों का चिन्हांकन करते हुये नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय।

जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने की निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सहायक अभियंता से स्पष्टीकरण प्राप्त करने एवं बैठक में अनुपस्थित पाए जाने पर प्रोजेक्ट मैनेजर सी.एन.डी.एस. का वेतन रोकने क निर्देश दिए। उन्होंने सहायक अभियंता से कहा कि लेबर बढ़ाकर निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्ण कराई जाय। उन्होंने मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान सहायक अभियंता यू.पी.सी.एल.डी.एफ. को निर्माण कार्य में तेजी लाने एवं बैठक में अनुपस्थित पाए जाने पर अधिशासी अभियंता, यू.पी.सी.एल.डी.एफ. का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने प्राचार्य डायट एवं अधिशासी अभियंता लो.नि.वि. की टीम गठित कराकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जॉच कराकर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने राजकीय विद्यालयां में बाउण्ड्रीवाल के निर्माण कार्य एवं प्रोजेक्ट अलंकार के अन्तर्गत कराए जा रहें कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए अधिशासी अभियंता, यू.पी.सिडको को निर्माण कार्य में तेजी लाकर शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है, उन परियोजनाओं को शीघ्र हैण्ड ओवर कर दिया जाय। जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गॉधी आवासीय बालिका विद्यालयों में एकेडमिक ब्लॉक, हॉस्टल एवं अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति न पाये जाने पर सहायक अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग एवं सहायक अभियंता, यू.पी.सी.एल.डी.एफ. को निर्माण कार्य में तेजी लाकर शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित किया गया। उन्होंने कहा कि राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में कराए जा रहें निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराकर हैण्ड ओवर किया जाय। उन्हांने राजकीय महिला महाविद्यालय, मूरतगंज के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं से कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ समयबद्धता अवश्य सुनिश्चित किया जाय। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS