Thursday, June 11, 2026

12 वर्षों में शिक्षा, नवाचार, डिजिटल एवं कौशल विकास में अभूतपूर्व उपलब्धि- प्रोफेसर सत्यकाम

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के सरस्वती परिसर स्थित तिलक शास्त्रार्थ सभागार में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  के जनसेवा, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  के के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार  व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया।विश्वविद्यालय में दिनांक 11 जून से 21 जून, 2026 तक विभिन्न शैक्षिक, बौद्धिक, सांस्कृतिक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन एक विशेष पर्व के रूप में किया जा रहा है। इस श्रृंखला में कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने "राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 : शिक्षा जगत का एक क्रांतिकारी उद्घोष" विषय पर   प्रथम व्याख्यान देते हुए कहा कि विगत 12 वर्षों में भारत ने शिक्षा, प्रौद्योगिकी, नवाचार, डिजिटल सशक्तिकरण, कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 भारत की शिक्षा व्यवस्था को वैश्विक मानकों के अनुरूप विकसित करने का एक दूरदर्शी दस्तावेज है, जो विद्यार्थियों में ज्ञान, कौशल, नवाचार, अनुसंधान एवं नैतिक मूल्यों का समन्वित विकास सुनिश्चित करती है। कुलपति ने डिजिटल इंडिया अभियान, कृत्रिम बुद्धिमत्ता,  मशीन लर्निंग, डिजिटल शिक्षण, ई-कंटेंट निर्माण, ऑनलाइन शिक्षा तथा तकनीक आधारित अधिगम के बढ़ते महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज भारत ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था की ओर तेजी से अग्रसर है तथा शिक्षा संस्थानों की भूमिका इस परिवर्तन में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा प्रणाली की उपयोगिता को रेखांकित करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा के प्रसार तथा सकल नामांकन अनुपात में वृद्धि के लिए मुक्त विश्वविद्यालयों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रभावी है। उन्होंने कहा कि "विकसित भारत-2047" के संकल्प को साकार करने में शिक्षा जगत की केंद्रीय भूमिका है। प्रत्येक शिक्षक, विद्यार्थी, कर्मचारी एवं नागरिक राष्ट्र निर्माण की इस महान यात्रा का सहभागी है। उन्होंने "मैं नहीं, हम" की भावना को विकसित भारत के निर्माण का मूल आधार बताते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास, सहयोग, सहभागिता एवं सकारात्मक सोच से ही एक सशक्त राष्ट्र, सुदृढ़ समाज एवं उत्कृष्ट संस्थाओं का निर्माण संभव है। कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने उपस्थित जनसमुदाय का आह्वान किया कि वे शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और अधिक सशक्त बनाएं तथा "दिव्य भारत, भव्य भारत" एवं "विकसित भारत-2047" के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में सक्रिय योगदान दें। नोडल अधिकारी प्रोफेसर संजय सिंह ने प्रारंभ में कुलपति, कुलसचिव एवं वित्त अधिकारी का स्वागत करते हुए विगत 12 वर्षों में प्रधानमंत्री के विराट कृत्यों को रेखांकित करते हुए दिव्य भारत भव्य भारत की रूपरेखा  प्रस्तुत की। संचालन डॉ सुनील कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव कर्नल विनय कुमार ने किया। जनसंपर्क अधिकारी डॉ प्रभात चन्द्र मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्र निर्माण, शिक्षा के उन्नयन तथा सामाजिक विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए आगामी 21 जून, 2026 तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया। सम्पूर्ण वातावरण राष्ट्रभक्ति, प्रेरणा, सकारात्मक ऊर्जा एवं विकासोन्मुख चिंतन से ओत-प्रोत रहा। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के समस्त विद्याशाखाओं के निदेशकगण, अधिकारीगण, शिक्षकगण, कर्मचारीगण, शोधार्थी एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के सम्बंध में की समीक्षा बैठक...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की उपस्थिति में गुरूवार को संगम सभागार में आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के सम्बंध में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास के कार्यक्रम आयोजित करायें जाये। उन्होंने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को कार्ययोजना के अनुसार सभी तैयारियां समय से सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए हैै। उन्होंने  तहसील, ब्लाक एवं जिला स्तर पर एवं जनपद के प्रसिद्ध मंदिरों, पार्काे, सरोवरों के किनारे योगाभ्यास कराये जाने की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के उपस्थित अधिकारियों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों को आपसी समन्वय के साथ योग दिवस को सफल बनाने के लिए निर्देशित किया। उन्होने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को संगम नोज पर भव्य रूप से मनाया जायेगा जिसमें प्रभारी मंत्री, जनप्रतिनिधिगण, विभागीय अधिकारी/कर्मचारी, छात्र-छात्रायें, समाजसेवी, व्यापारी व जनपद के अन्य गणमान्य नागरिक का सामूहिक योगाभ्यास कराया जायेगा। उन्होंने आयोजन स्थल पर मंच, मैटिंग, मार्ग सूचक, यातायात/पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, एल0ई0डी0 टीबी, बिजली, साउण्ड, कालर माईक, स्थल का ब्लाक विभाजन सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त चिकित्सा स्टाफ सहित चिकित्सीय सुविधा, ओ0आर0एस0 एवं एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के लिए कहा है। मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने बैठक में जिले के सभी सरकारी भवनो, अमृत सरोवरों, पौराणिक स्थलों तथा पार्कों और मंदिरों आदि स्थलों पर योगाभ्यास सत्र आयोजित करने तथा 21 जून को संगम तट पर हर्षाेल्लास के साथ योग दिवस के आयोजन का निर्देश दिया। उन्होंने योग सप्ताह के कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार करने के लिए कहा है, जिससे अधिक से अधिक संख्या में लोग प्रतिभाग कर सके।बैठक में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. नवीन सोनी ने बताया कि दिनांक 15 जून से 21 जून तक जनपद में योग सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। योग सप्ताह का शुभारम्भ 15 जून को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद उद्यान (कम्पनी गार्डेन) पार्क में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जायेगा। योगाभ्यास का कार्यक्रम प्रातः 6 बजे से प्रातः 8 बजे तक आयोजित किया जायेगा। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि योग सप्ताह के कार्यक्रमों की फोटो आयुष कवच एप पर अपलोड करायी जाये। योग सप्ताह कार्यक्रम के दौरान रन फॉर योग एवं पैदल यात्रा निकाली जाये। आम जनता की आनलाइन योग में भागीदारी कराकर विश्व रिकार्ड का हिस्सा बनाया जायेंगा। बैठक में आयुष विभाग की ओर से क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने बताया कि आगामी योग दिवस के अवसर पर आयुष मंत्रालय द्वारा विश्व रिकार्ड बनाया जा रहा है जिसे आम जन की भागीदारी ह्वाट्सएप नम्बर वाले मोबाईल फोन से टोल फ्री नम्बर 18003157008 पर मिस्ड काल करने पर Habuild से लिंक प्राप्त होगा प्रतिभागी 14 जून 2026 को प्रातः 6ः15 से 7ः35 के बीच इस लाइव योग सत्र से जुड़कर विश्व रिकार्ड का हिस्सा बन सकते हैं। योग से सम्बन्धित प्रतियोगिताओ में भाग लेकर ढेरों नकद पुरस्कार जीतें जिलाधिकारी ने बताया कि आयुष विभाग के http://kavach.upavush.in पोर्टल पर प्रत्येक उम्र के प्रतिभागी पंजकीरण करके 1. स्लोगन प्रतियोगिता, 2. योग चित्रकला प्रतियोगिता एवं 3. योगासन प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर नकद पुरस्कार जीत सकते हैं इसमें प्रत्येक वर्ग हेतु प्रथम पुरस्कार रु० 21000 से लेकर अन्य नकद पुरस्कार सम्मिलित हैं। योग सप्ताह में आयोजित होंगे कार्यक्रम 12 जून 2026 को प्रातः 6 बजे रन फार योग बड़े हनुमान मंदिर हनुमत निकेतन तुलसी चौराहा सिविल लाइन्स से अमर शहीद चन्द्र शेखर आजाद उद्यान गेट नं 1 तक आयोजित किया जायेगा। 15 जून 2026 को प्रातः 6 बजे योग सप्ताह का शुभारम्भ अमर शहीद चन्द्र शेखर आजाद उद्यान में योगाभ्यास के साथ किया जायेगा। आयुष विभाग की ओर से जिले के प्रत्येक विकास खण्ड में प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा गई है इसके लिये 100 से अधिक योग प्रशिक्षक उपलब्ध कराये जायेगें। बैठक में श्री नीरज पाण्डेय पुलिस उपायुक्त, जिला विद्यालय निरीक्षक, पी०डब्ल्यू०डी०, बी०एस०ए०, अन्य सरकारी विभागों सहित सिविल डिफेंस, पतंजलि योग संस्थान, ब्रम्ह कुमारी एवं अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

थाना पूरामुफ्ती पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : थाना पूरामुफ्ती पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0 03/26 धारा 3/8 गोवध नि0 अधिनियम से सम्बन्धित 01 अभियुक्त  अबू उजैफा पुत्र माशूक अली उर्फ इब्राहिम निवासी इटाहापार हटवा थाना पूरामुफ्ती, जनपद प्रयागराज को मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 11.06.2026 को ककहरा मोड़ बहद ग्राम फतेहपुर घाट थाना क्षेत्र पूरामुफ्ती से गिरफ्तार किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- अबू उजैफा पुत्र मासूक अली उर्फ इब्राहिम नि0 इटाहापार हटवा थाना पूरामुफ्ती, जनपद प्रयागराज उम्र 26 वर्ष। सम्बन्धित अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0 03/26 धारा 3/8 गोवध नि0 अधि0 थाना पूरामुफ्ती, कमिश्नरेट प्रयागराज। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण- 1. नि0 अविनाश कुमार थाना प्रभारी पूरामुफ्ती, कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. उ0नि0  बृजेश कुमार यादव थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. का0 योगेश कुमार, थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज। 4. का0 जसवन्त, थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज। 5. रि0का0 दुर्गेश शाह, थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज।

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने हेतु राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज का सफल आयोजन

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


लखनऊ : उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (UPSDMA) के निर्देशन में आज प्रदेश के 44 जनपदों की 118 तहसीलों में "बाढ़ आपदा पर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज-2026" का सफल आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण अभ्यास का उद्देश्य बाढ़ जैसी आपदाओं के दौरान विभिन्न विभागों एवं आपदा प्रतिक्रिया एजेंसियों की तैयारियों, समन्वय क्षमता तथा त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र का परीक्षण एवं सुदृढ़ीकरण करना था। राज्य आपदा मोचन बल, उ०प्र० लखनऊ (SDRF UP) द्वारा इस मॉक एक्सरसाइज में सक्रिय सहभागिता करते हुए प्रदेश के 16 जनपदों में (गोरखपुर, सिद्धार्थ नगर, बदायूं, प्रयागराज, मिर्ज़ापुर, बरेली, उन्नाव, कानपुर, मथुरा ,जालौन, अयोध्या, गोंडा, वाराणसी, बाराबंकी, मेरठ, लखनऊ) अपनी प्रशिक्षित टीमों को तैनात किया गया। मॉक अभ्यास में अंतर्राज्यीय समन्वय के तहत मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान एवं बिहार की टीमों ने क्रमशः प्रयागराज, बरेली, मथुरा एवं गोरखपुर में सहभागिता की। अभ्यास के दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खोज एवं बचाव (Search & Rescue), नाव संचालन, जलमग्न क्षेत्रों से सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार की कार्यवाही की गयी एवं संचार उपकरणों जैसे बॉडी वॉर्न कैमरा तथा सैटेलाइट फोन आदि का उपयोग कर इन उपकरणों की क्रियाशीलता भी जांची गई । आपदा के समय विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय की कार्यवाही का वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप प्रदर्शन किया गया। मॉक एक्सरसाइज में जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, अग्निशमन सेवा, एनडीआरएफ, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं अन्य संबंधित विभागों ने भी सहभागिता कर आपदा प्रबंधन की समेकित कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया। SDRF उत्तर प्रदेश की टीमों ने आधुनिक बचाव उपकरणों एवं प्रशिक्षित मानव संसाधन के माध्यम से बाढ़ आपदा के दौरान प्रभावी एवं त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का प्रदर्शन किया। इस अभ्यास से विभिन्न एजेंसियों के मध्य समन्वय को और अधिक मजबूत करने तथा वास्तविक आपदा की स्थिति में बेहतर प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण सहायता प्राप्त होगी। यह पूरा अभियान राज्य आपदा मोचन बल उ०प्र०, लखनऊ सेनानायक आईपीएस श्री श्याम नारायण सिंह, उपसेनानायक श्री अशोक कुमार सिंह(प्रशासनिक) और उपसेनानायक श्री हरेन्द्र यादव(ऑपरेशनल) के कुशल निर्देशन, मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी नेतृत्व में संपन्न हुआ। SDRF उत्तर प्रदेश प्रदेशवासियों की सुरक्षा एवं आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए सदैव तत्पर एवं प्रतिबद्ध है।

Wednesday, June 10, 2026

डीसीपी नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने पुलिस भर्ती परीक्षा के केंद्रो का निरीक्षण किया

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : पुलिस उपायुक्त नगर ने "उoप्रo आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा" की प्रथम पाली की परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता व शुचिता के साथ सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु नगर जोन के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर पुलिस प्रबंध एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया तथा ड्यूटी पर मौजूद समस्त पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं प्रभावी ड्यूटी निर्वहन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा का जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

कौशाम्बी : जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती हेतु दिनांक 08 ,09 व 10 जून 2026 आयोजित की जा रही लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत परीक्षा के तृतीय दिवस पर बुधवार को द्वारका प्रसाद गर्ल्स इण्टर कालेज सहित अन्य विद्यालयों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों के प्रवेश की व्यवस्था, पहचान सत्यापन प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा प्रबंध, बैठने की व्यवस्था, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा कक्षों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा केंद्र व्यवस्थापक एवं संबंधित अधिकारियों को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि पुलिस भर्ती परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता अथवा संदिग्ध गतिविधि किसी भी दशा में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता, जिम्मेदारी एवं समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, अभ्यर्थियों की सघन जांच तथा संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर बनाए गए सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कैमरो के माध्यम से हो रही मॉनिटरिंग को भी देखा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापक से परीक्षा संचालन संबंधी जानकारी प्राप्त की तथा परीक्षा में तैनात कार्मिकों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए। प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से परीक्षा के सफल एवं सकुशल संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

Tuesday, June 9, 2026

पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने उ० प्र० आरक्षी नागरिक पुलिस की लिखित परीक्षा के केन्द्रों का निरीक्षण किया

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

कौशाम्बी : पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण द्वारा उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के द्वितीय दिवस के अवसर पर जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं तथा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की सतर्कता का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनपद के समस्त परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराई जा रही है।

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS