Wednesday, February 26, 2025

होमगार्ड मस्तराम दुबे ने 32 परिवारों के खोए हुए मोबाइल फोन को परिजनों तक पहुंचाया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू



महाकुम्भ नगर : जीटी जवाहर झूंसी पर यातायात व्यवस्था हेतु होमगार्ड मस्तराम दुबे आमदा जनपद श्रावस्ती की ड्यूटी चल रही थी कि अचानक ड्यूटी के दौरान एक संदिग्ध महिला दिखाई पड़ी | जिसके पास एक छोटा सा बैग था जो भारी सा दिख रहा था | शक होने पर होमगार्ड मस्तराम दुबे द्वारा महिला को रोका गया तो संदिग्ध महिला बैग को छोड़कर आगे भागी | बैग की तलाशी ली गई तो पता चला कि बैग में 32 अदद मोबाइल फोन है | होमगार्ड मस्त राम दुबे द्वारा तत्काल क्षेत्राधिकारी यातायात श्री जैनेंद्र नाथ अस्थाना को जारी दूरभाष सूचना दी | तत्पश्चात क्षेत्राधिकारी यातायात के दिशा-निर्देशों पर उक्त बैग एवं 32 अदद मोबाइल फोन को साइबर थाना महाकुम्भ को सुपुर्द किया गया। थाना साइबर सेल महाकुम्भ के द्वारा तत्परता दिखाते हुए श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों के खोए हुए फोन की जानकारी एकत्रित करके तत्काल संबंधित मोबाइल फोन के परिजनों को जारिये दूरभाष सूचना दी गई जिसमे निम्न मोबाइल फोन से संबंधित उनके परिजन थाना महाकुम्भ साइबर सेल पहुँचकर 1- पिंकी यादव पुत्री कमलेश यादव निवासी खेमराजपुर थाना घोसी जनपद मऊ 2- चांदनी पत्नी मृत्युंजय कुमार निवासी राजनगर थाना राज नगर जनपद मधुबनी बिहार 3- निर्मला पत्नी विश्वसरैया निवासी श्रीनगर मैसूर कर्नाटक 4- पुष्कर त्यागी पुत्र रमेश चंद्र त्यागी निवासी जयनाखास जनपद अमरोहा 5- दीपा धवन पत्नी राजेश धवन निवासी दिल्ली ने अपना-अपना फोन प्राप्त किया। खोए हुए फोन को पाकर मोबाइल फोन के परिजनों द्वारा महाकुम्भ पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई एवं बार-बार आभार व्यक्त किया गया। शेष बचे हुये मोबाइल फोन के परिजनों से संपर्क करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस उप महानिरीक्षक श्री वैभव कृष्ण के द्वारा होमगार्ड मस्तराम दुबे की प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS