Friday, March 28, 2025

पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी ने नमाज को सकुशल संपन्न कराया, क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लेते रहे जायजा...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : आज शुक्रवार अलविदा जुमा की नमाज जनपद की विभिन्न मस्जिदों में आयोजित की गयी। नमाज को सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में सभी मस्जिदों में पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगायी गयी थी। बृजेश कुमार श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा मधुसूदन हुल्गी जिलाधिकारी कौशाम्बी के साथ जामा मस्जिद कस्बा मंझनपुर, कस्बा करारी, कस्बा भरवारी, थाना क्षेत्र कोखराज, कस्बा मूरतगंज एवं थाना क्षेत्र संदीपनघाट आदि संवेदनशील स्थानों पर लगातार भ्रमण करते हुए नमाज के सम्बन्ध में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था आदि का जायजा लिया गया। महोदय द्वारा ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों का मार्गदर्शन करते हुए नमाज को सकुशल सम्पन्न कराया गया।भ्रमण के दौरान महोदय द्वारा आगामी ईद की नमाज को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत धर्मगुरुओं से वार्ता की गयी तथा त्यौहार को शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सहयोग की अपेक्षा की गयी, साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही गयी। अलविदा जुमा की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराने एवं संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने हेतु संवेदनशील स्थानों पर लागतार ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की गयी। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा अपर जिलाधिकारी कौशाम्बी के साथ संवेदनशील स्थानों एवं समस्त क्षेत्राधिकारियों व उपजिलाधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल के साथ लगातार भ्रमण करते हुए नमाज को सकुशल सम्पन्न कराया गया।


No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS