रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के साथ ईद की नमाज के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल के साथ जनपद में निरंतर भ्रमणशील रहकर सतर्क निगरानी करते हुए नमाज को सकुशल सम्पन्न कराया गया। भ्रमण के दौरान धार्मिक स्थलों के आस पास चेकिंग कर ड्यूटी में लगे अधि0/कर्म0गणों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने हेतु संवेदनशील स्थानों पर लागतार ड्रोन के माध्यम से निगरानी की गई। जनपद में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा ईद की नमाज सकुशल अदा की गयी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं जिलाधिकारी महोदय द्वारा जनपद के लोगों को मुबारकबाद दी गयी तथा मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा एक दूसरे को मुबारकबाद/बधाई देकर आत्मियता प्रकट की गयी। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा अपर जिलाधिकारी कौशाम्बी के साथ संवेदनशील स्थानों एवं समस्त क्षेत्राधिकारियों व उपजिलाधिकारियों तथा समस्त प्रभारी निरीक्षक/थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल के साथ लगातार भ्रमण करते हुए नमाज को सकुशल सम्पन्न कराया गया।
No comments:
Post a Comment