Monday, March 31, 2025

आईजी प्रेम गौतम ने पुलिस अधीक्षक के साथ कड़ाधाम में श्रद्धालुओं के आवागमन व मंदिर परिसर का भ्रमण किया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : चैत्र नवरात्रि त्योहार के अवसर पर थाना कड़ाधाम क्षेत्रांतर्गत माता शीतला धाम मन्दिर में श्रद्धालुओं के आवागमन के दौरान यातायात/सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत प्रेम गौतम, पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र, प्रयागराज द्वारा मंदिर परिसर व आस पास के क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। द्वारा मंदिर के पुजारी एवं पण्डा से वार्ता कर कुशल क्षेम पूछा गया तथा सीसीटीवी कैमरा आदि के सम्बन्ध में जानकारी कर आवश्यक मार्गदर्शन दिए गए।नवरात्रि के दौरान गंगा घाट पर भी अत्यधिक भीड़ रहती है इस सम्बन्ध में महोदय द्वारा गंगा घाट पर समुचित पुलिस प्रबंधन एवं गोताखोरों आदि की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया तथा श्रद्धालुओं के सुविधा पूर्ण ढंग से आवागमन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। द्वारा ईद के त्यौहार को सुरक्षित एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु जनपद में की गयी पुलिस व्यवस्था के सम्बन्ध में भी वार्ता की गई। इसी क्रम में महोदय द्वारा पुलिस कर्मियों को सजग एवं संवेदनशील रहकर ड्यूटी करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। द्वारा त्यौहारों के दौरान अफवाहों पर ध्यान न देने एवं सोशल मीडिया सेल द्वारा लगातार निगरानी किए जाने पर जोर दिया गया। छोटी मोटी घटनाओं पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने पर भी बल दिया गया ताकि कहीं कोई अप्रिय घटना घटित न हो। भ्रमण के दौरान बृजेश कुमार श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी, राजेश कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी, क्षेत्राधिकारी सिराथू, थानाध्यक्ष कड़ाधाम सहित अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।


No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS