रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : जनपद में रमजान माह की अलविदा नमाज, ईद व आगामी चैत्र नवरात्र के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त नगर द्वारा नगर क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले विभिन्न क्षेत्रों, भीड़-भाड़ वाले प्रमुख बाजारों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमणशील रहकर कानून एवं शान्ति व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी करते हुये सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । इस दौरान अपर पुलिस उपायुक्त नगर, डिप्टी कमांडेंट RAF, सहायक पुलिस आयुक्त अतरसुइया व पुलिस/RAF के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment