Monday, March 24, 2025

थाना धूमनगंज पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर, कब्जे से सफेद धातु के टुकड़े बरामद किया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : थाना धूमनगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0-481/2024 धारा 305(A)/331(4)/317(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त अरबाज उर्फ नाटे पुत्र मो0 सकीक निवासी मुन्ना मस्जिद जकीर की पुलिया थाना करैली जनपद प्रयागराज को धुस्सा हनुमान मंदिर के पास थाना क्षेत्र धूमनगंज से गिरफ्तार किया गया व उसके कब्जे से चोरी किये गये माल में से सफेद धातु का टुकड़े बरामद किये गये। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। उल्लेखनीय है कि उक्त अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्त अरबाज खान उर्फ कल्लू पुत्र सुकाड्डू मोहम्मद निवासी विहारी मोहल्ला मुजफ्फर बालू वाली गली चकिया थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज को दिनांक 19.10.2024 को गिरफ्तार कर कारागार में निरुद्ध कराया जा चुका है। गिरफ्तार वांछित अभियुक्त का विवरण- अरबाज उर्फ नाटे पुत्र मो0 सकीक निवासी मुन्ना मस्जिद जकीर की पुलिया थाना करैली जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 19 वर्ष। बरामदगी का विवरण- चोरी किये गये माल में से सफेद धातु के टुकड़े। सम्बन्धित अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0-481/24 धारा 305(A)/331(4)/317(2) बी0एन0एस0 थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-.1. उ0नि0 आदित्य सिंह, थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार यादव, थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. हे0का0 जयशंकर सिंह, थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 4. का0 विक्की सिंह, थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS