Monday, March 24, 2025

पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव ने थाना मंझनपुर का वार्षिक निरीक्षण कर, कार्यालय, शस्त्रागार, कन्ट्रोल रूम आदि का निरीक्षण किया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा थाना मंझनपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। व गार्द द्वारा सलामी दी गयी। तत्पश्चात थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, मालखाना, शस्त्रागार, बन्दी गृह, कन्ट्रोल रुम (डिजिटल वाल), अपराध रजिस्टर, अन्य रजिस्टरों व अभिलेखों को चेक किया गया एवं उनको अध्यावधिक रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा विवेचकों को लंबित विवेचनाओं के निस्तारण हेतु आदेश दिए गए। महिला हेल्प डेस्क व साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया तथा मेस को चेक किया गया साथ ही बैरकों और थाना परिसर के अन्य भवनों व शौचालय का भी निरीक्षण किया गया तथा साफ-सफाई हेतु निर्देशित किया गया। कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी व सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री राजेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी मंझनपुर श्री शिवांक सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना मंझनपुर व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS