Friday, April 4, 2025

आईजी प्रेम गौतम ने कौशाम्बी में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का लिया जायजा...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

कौशाम्बी : शुक्रवार को जुमा की नमाज के अवसर पर जनपद की विभिन्न मस्जिदों में नमाज को सकुशल संपन्न कराये जाने एवं समसामयिक प्रकरणों के दृष्टिगत  प्रेम गौतम पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज, परिक्षेत्र प्रयागराज द्वारा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के साथ जामा मस्जिद संदीपनघाट, महगांव, कोखराज, गुलामीपुर, सैनी, कड़ाधाम इत्यादि संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण कर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया गया। ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को मुस्तैद व सजग रहकर ड्यूटी करने हेतु मार्गदर्शन किया गया एवं नमाज को सकुशल सम्पन्न कराया गया। भ्रमण के दौरान महोदय द्वारा धर्मगुरुओं एवं आमजनमानस से वार्ता की गयी तथा आगामी त्यौहारों को भी शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सहयोग की अपेक्षा की गयी, साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही गयी। नमाज को सकुशल सम्पन्न कराने एवं संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने हेतु संवेदनशील स्थानों पर लागतार ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की गयी। इस दौरान दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ क्षेत्राधिकारी चायल, क्षेत्राधिकारी सिराथू, थाना प्रभारी संदीपनघाट, कोखराज, सैनी, कड़ाधाम सहित पर्याप्त पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS