Wednesday, April 2, 2025

होली मिलन समारोह में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, कार्यकर्ताओं संग खेली होली...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : महानगर के सदर मंडल गंगा पट्टी में आयोजित होली मिलन समारोह में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं शहर पश्चिमी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह। पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली। कार्यक्रम का आयोजन सदर मंडल गंगा पट्टी अध्यक्ष अनिल मौर्य ने किया। इनके अगुवाई में महानगर के पदाधिकारियों का स्वागत व अभिनंदन हुआ। और जब मुख्य अतिथि कार्यक्रम में पहुंचे तो लगे जय श्री राम के नारे। मंडल अध्यक्ष अनिल मौर्य ने कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक का माल्यार्पण व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत अभिनंदन किया। उसके बाद विधायक ने होली मिलन कार्यक्रम में बच्चों द्वारा आयोजित सांस्कृतिक नृत्य का आनंद लिया, तत्पश्चात उन्होंने कार्यकर्ताओं संग फूलों की होली खेली और होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर  महानगर कोषाध्यक्ष रामलोचन साहू, मंडल महामंत्री जितेन्द्र सिंह, मंडल महामंत्री पिंटू कुशवाहा, मंडल मंत्री श्रवण सरोज, अजय सिंह, नरेश सरोज, जमुना पट्टी मंडल अध्यक्ष श्रवण कुमार, ज्ञान बाबू केशरवानी, दीनानाथ कुशवाहा, राम जी शुक्ला, निर्जला पटेल आईटी संयोजक ईश्वर दीन साहू, सहसंयोजक इंद्रजीत कुमार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बीरेन्द्र पासी, प्रधान सोनू कुशवाहा, प्रीति पटेल आदि पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता बड़े संख्या में मौजूद रहे।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS