रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या प्रतिभा कुशवाहा द्वारा महिला उत्पीड़न की घटनाओं की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के दृश्टिगत मां शीतला अतिथि गृह सयारा कड़ा कौशाम्बी में महिला जनसुनवाई, अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक तथा स्वयं सहायता समूह एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा बहुओं के साथ संवाद किया गया और उनकी समस्याओं को सुना गया। महिला जनसुनावाई के दौरान विभिन्न प्रकार की कुल 30 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 10 का मौके पर निस्तारण कराया गया शेष का त्वरित निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों/विभागों को निर्देशित किया गया। मा0 सदस्य महोदया द्वारा शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला कल्याण, समाज कल्याण, सहित सम्बन्धित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी। सदस्य महोदया द्वारा विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को चिन्हित कर उन्हें सम्बन्धित योजनाओं तथा तत्काल आवास का लाभ दिये जाने के लिए निर्देशित किया गया। सदस्य द्वारा नारी शक्ति स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित शक्ति बैग हाउस सैनी कौशाम्बी तथा आराधना धूपबत्ती स्वयं सहायता समूह सेलरहा पश्चिम का निरीक्षण किया गया और उत्पादों को देखा गया। तथा समूह की महिलाओं से वार्ता कर आवश्यक जानकारी लेते हुये उन्हें कुशलतापूर्वक कार्य करने के लिए समझाया गया। जनसुनवाई के दौरान उपजिलाधिकारी सिराथू, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत सिराथू, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत अझुवा, अभियन्ता विद्युत, ए0आर0ओ0, अग्रणी जिला प्रबन्धक, महिला थाना सहित संरक्षण अधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी तथा अधिक संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री तथा स्वयं सहायता समूह की महिलायें उपस्थित रहीं।
No comments:
Post a Comment