रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : थाना धूमनगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0- 64/25 धारा 103(1) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित अभियुक्त राकेश कुमार पुत्र स्व0 भोंदू लाल निवासी उमरपुर नीवा थाना धूमनगंज प्रयागराज को दिनांक 03.04.2025 को प्रीतम नगर के पास थाना क्षेत्र धूमनगंज से गिरफ्तार किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। उल्लेखनीय है कि दिनांक 08/09.03.2025 की रात्रि में प्रीती भारतीया नाम की 01 महिला की हत्या कर दी गयी थी जिसके सम्बन्ध में मृतका के पिता/वादी द्वारा थाना धूमनगंज में उक्त अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- राकेश कुमार पुत्र स्व भोंदू लाल निवासी उमरपुर नीवा थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 32 वर्ष। सम्बन्धित अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0- 64/25 धारा 103(1) बी0एन0एस0 थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण- 1. नि0 अमर नाथ राय, थाना प्रभारी धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. हे0का0 शिवशंकर, थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 3..का0 आनन्द सिंह, थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
No comments:
Post a Comment