रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : जनपद में चैत्र नवरात्र व जुम्मे की नमाज के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त नगर अभिषेक भारती द्वारा नगर जोन के मिश्रित आबादी वाले विभिन्न क्षेत्रों, भीड़-भाड़ वाले प्रमुख बाजारों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस बल व RAF के साथ फ्लैग मार्च कर शान्ति एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी करते हुये सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस दौरान अपर पुलिस उपायुक्त नगर, सहायक पुलिस आयुक्त अतरसुइया, डिप्टी कमांडेंट RAF व पुलिस/RAF के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment