रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : मु0अ0सं0- 79/25 धारा थाना 103(1)/3(5)/238 बीएनएस संदीपनघाट जनपद कौशाम्बी। वादी मुकदमा - श्री काशी प्रसाद प्रजापति पुत्र स्व० बाबू लाल निवासी ग्राम कुसुवा थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज। दिनांक घटना व समय व घटना स्थाल - 10/11.04.2025 की रात्रि वहद ग्राम सिकन्दरपुर बजहां थाना संदीपनघाट। दिनांक सूचना 11.04.2025 थाना संदीपनघाट जनपद कौशाम्बी। मृतक का नाम - छोटू उर्फ महेन्द्र प्रजापति पुत्र काशी प्रसाद प्रजापति रम्र लगभग 28 वर्ष। अभियुक्तगण का नाम- 1. आकाश प्रजापति पुत्र राम प्रकाश प्रजापति निवासी ग्राम शेरपुर थाना एयरपोर्ट जनपद प्रयागराज। 2. रोहित प्रजापति पुत्र चुलबुल प्रजापति निवासी ग्राम शेरपुर थाना एयरपोर्ट जनपद प्रयागराज। 3. छोटू उर्फ विजय भारतीया पुत्र रामचन्द्र भारतीया निवासी ग्राम शेरपुर थाना एयरपोर्ट जनपद प्रयागराज। बरामदगी- 1. अभियुक्त आकाश प्रजापति के पास से मृतक की मोबाइल। 2. अभियुक्तगण द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेण्डर ( UP70 HH1352)। 3. घटना के समय तीनो अभियुक्तों द्वारा पहने गये खून आलूद कपड़े। घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 11.04.2025 को दिन में ग्राम सिकन्दरपुर बजहा स्थित अर्धनिर्मित चहारदिवारी युक्त आम के बगीचे में पेड़ के नीचे रक्त रंजित अज्ञात शव मिलने एवं मौके पर पिकअप लोडर वाहन संख्या UP70 MT5816 के खड़ा होने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सिंह द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करते हुये क्षेत्राधिकारी चायल एवं थाना प्रभारी संदीपनघाट को अज्ञात शव की पहचान एवं घटना का अनावरण करने के निर्देश दिये गये। निर्देश के क्रम में क्षेत्रधिकारी चायल के नेतृत्व में थाना प्रभारी संदीपनघाट एवं उनकी टीम द्वारा घटना स्थल का फील्ड यूनिट के साथ सूक्ष्मता से निरीक्षण करते हुये मौके पर उपस्थित पिकअप वाहन के रजिस्ट्रेशन नम्बर के आधार पर शव की पहचान छोटू उर्फ महेन्द्र के रूप में की गयी तथा परिवारीजन से विस्तृत पूछताछ करते हुये मोबाइल विस्तृत पूछताछ करते हुये मोबाइल सर्विलांस का सहारा लेकर घटना का सफल अनावरण करते हुये आज प्रातः मनौरी स्थित रेलवे पुलिया के पास से घटना में शामिल उपरोक्त तीनों अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया एवं अभियुक्त आकाश के पॉकेट से मृतक की मोबाइल तथा घटना के समय पहने हुये तीनों अभियुक्त के कपड़े बरामद किये गये जिनमें खून के छीटे लगे हुये है। मृतक के पिता की तहरीर पर घटना में शामिल अभियुक्तगण के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीकृत करते हुये इन्हे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजे जाने की कार्यवाही प्रचलित है । गिरफ्तार तीनों अभियुक्तगण से अलग-अलग एवं आमने-सामने बैठाकर विस्तृत पूंछताछ करने पर अभियुक्त आकाश ने बाताया की मृतक छोटू मेरे मामा लगते है उनकी भाभी अर्थात अपनी सगी मामी को भगाकर ले गया था तथा वापस आने पर परिवारीजन के बीच हुयी पंचायत में मृतक छोटू द्वारा आकाश को अपशब्द बोलते हुये जान से मारने की धमकी तक दी गयी थी।इसी कारण धमकी तक दी गयी थी।इसी कारण आकाश द्वारा अपने चचेरे भाई रोहित एवं साथी छोटू उर्फ विजय भारतीया के साथ योजना बनाकर छोटू उर्फ महेन्द्र को शराब पिलाकर उसी के लोडर में बैठकर घटना स्थल तक गये तथा पेड़ के नीचे साप-साप कहते हुये छोटू उर्फ महेन्द्र को बुलाकर गले में रस्सी डालकर गिरा दिये तथा हम तीनों ने ईट से उसका सिर कूचकर हत्या कर दिये । इस प्रकार 24 घण्टे के अन्दर घटना का सफल अनावरण करते हुये घटना में शामिल अभियुक्तगण को गिरफ्तार करने के फलस्वरूप पुलिस टीम को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम- 1. थानाध्याक्ष विजेन्द्र सिंह, 2. उ0नि0 अनुराग सिंह, 3. उ0नि0 जगरूप सिंह, 4. उ0नि0 अभिषेक यादव, 5. हे0का गुलाब यादव, 6. हे0का0 संजय कुमार, 7. का0 राहुल यादव, 8. का0 अरुणेश कुमार, 9. हे0का0 चालक दिलीप मिश्रा
No comments:
Post a Comment