Monday, April 28, 2025

जिलाधिकारी ग्राम टीकरडीह में हुई दुर्घटना से पीड़ितों/घायलों का हाल-चाल लेने पहुॅचे जिला अस्पताल...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : थाना कोखराज अंतर्गत ग्राम टीकरडीह में तालाब में मिट्टी खोदने गई महिलाएं व पुरुष मिट्टी का ढेर ढह जाने से दब गए थे, जिनमें 05 महिलाओं की दुखद मृत्यु हो गई है तथा अन्य 04 लोग घायल हुए। सभी घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी स्थिति सामान्य है। घायलों के स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी लेने के लिए जिलाधिकारी श्री मधुसूदन हुल्गी जिला अस्पताल पहुॅचकर घायलों से बात-चीत कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने घायलां को बेहतर से बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश चिकित्सकों को दियें। जिलाधिकारी ने ग्राम टीकरडीह पहुॅचकर दुर्घटना स्थल का जायजा लेते हुए गॉव वालों से दुर्घटना के सम्बन्ध में जानकारी ली एवं पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बधाया और कहा कि नियमानुसार जो भी अनुमन्य होगा सभी को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाया जायेंगा।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS