रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : थाना पूरामुफ्ती पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0-86/2025 धारा 303(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित प्रकाश में आये 01 अभियुक्त मो0 फहद खान पुत्र वकील अहमद निवासी बमरौली थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज को मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 14.05.2025 को कुसुवा रेलवे फाटक को पार करके पावन जाने वाली रोड थाना क्षेत्र पूरामुफ्ती से गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाईकिल रजि0 नं0 UP70 ES 7732 बरामद की गयी । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) बी0एन0एस0 की बढोत्तरी की गई । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- मो0 फहद खान पुत्र वकील अहमद निवासी बमरौली गांव थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज उम्र 19 वर्ष। बरामदगी का विवरण- चोरी की 01 मोटर साईकिल रजि0 नं0 UP70 ES 7732 बरामद।सम्बन्धित अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0 86/2025 धारा 303(2)/317(2) बी0एन0एस0 थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज। गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण- 1.उ0नि0 राम विलास, थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज। 2.उ0नि0 विवेक कुमार सिंह, थाना थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज। 3.उ0नि0 वीरेन्द्र अहिरवार, थाना थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज। 4.का0 दीपक पाल, थाना थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज। 5.का0 रामजी, थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज।
No comments:
Post a Comment