Thursday, May 15, 2025

हत्या के प्रयास के अभियोग से सम्बन्धित एक वांछित अभियुक्त को थाना सिविल लाइन्स पुलिस ने किया गिरफ्तार...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


थाना सिविस लाइन्स पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0-203/2025 धारा 127(2)/352/109/303(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 01 अभियुक्त मो0 अख्तर पुत्र हैदर अली निवासी तालाब तिवारी अहमदपुर असरौली थाना पुरामुफ्ती जनपद प्रयागराज को मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक-15.05.2025 राजापुर कब्रिस्तान गेट के पास थाना क्षेत्र सिविल लाइन्स से गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से 01 अवैध तमन्चा .315 बोर व 02 अवैध जिन्दा कारतूस बरामद किया गया ।  बरामदगी के आधार पर  उक्त अभियोग में  धारा-3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 12.05.2025 को थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत धोबीघाट चौराहे पर  शानू नाम के एक व्यक्ति को अभियुक्त मो0 अख्तर उपरोक्त द्वारा अपने साथियो के साथ मिलकर गोली मार कर घायल कर दिया गया था । उक्त के संबंध मे पीड़ित/घायल शानू उपरोक्त के भाई द्वारा प्रस्तुत तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाइन्स मे अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिये पुलिस टीमों का गठन किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
मो0 अख्तर पुत्र हैदर अली निवासी तालाब तिवारी अहमदपुर असरौली थाना पुरामुफ्ती जनपद प्रयागराज उम्र 40 वर्ष।
बरामदगी का विवरण– 01 अवैध तमन्चा .315 बोर व 2 अवैध जिन्दा कारतूस सम्बन्धित अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0-203/2025 धारा 127(2)/352/109/303(2) बी0एन0एस0 व बढोत्तरी धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना सिविल लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज। आपराधिक इतिहास– 1.मु0अ0सं0 377/11 धारा  364/302/201 भा0द0वि0 थाना कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 2.मु0अ0सं0 522/11 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम थाना कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 3.मु0अ0सं0 218/2024 धारा 323/504/506 भादवि थाना कर्नलगंज  कमिश्नरेट प्रयागराज। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण1.उ0नि0 सचिन तंवर थाना सिविल लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज। 2.उ0नि0 विनय पाल थाना सिविल लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज। 3.का0 अनमोल कनौजिया थाना सिविल लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS