रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : महानगर के शहर पश्चिमी सदर जमुना पट्टी मंडल अध्यक्ष श्रवण पाल के आवास कटहुला गौसपुर में फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल का हुआ आगमन, मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया। मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम में मंडल प्रभारी राम शुक्ला जी पूर्व मंडल अध्यक्ष ज्ञान बाबू केसरवानी, कंचन सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता दिलीप सिंह पटेल, नितेश सिंह, अभिषेक सिंह, मंडल उपाध्यक्ष आलोक सिंह, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश पासी उर्फ राजू मंडल मंत्री अरुण सिंह चौहान, पार्षद पति पीपल गांव राहुल कुशवाह युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष शक्ति केंद्र संयोजक संजय प्रजापति, आदि सभी कार्यकर्ताओं ने फूलपुर सांसद का जोरदार स्वागत किया। सांसद ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर मंडल के विकास कार्यों की जानकारी लेते हुए कहा कि जो भी विकास कार्य अभी अधूरा है उसे जल्द पूरा करा दिया जाएगा। और कार्यकर्ताओं के समास्याओं को भी सुना। इस मौके पर मंडल पदाधिकारीगण व बड़े संख्या कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment