Friday, May 2, 2025

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहलगाम हमले को लेकर पूरामुफ्ती चौराहे पर फूंका पुतला, आतंकवाद के खिलाफ जताया आक्रोश...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : जनपद में शुक्रवार को पूरामुफ्ती थाना चौराहे पर पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान का पुतला जलाकर विरोध जताया गया और नारेबाजी की गई। कार्यकर्ताओं का कहना था कि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है और निर्दोष लोगों की जान ले रहा है। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की। उन्होंने कहा कि भारत की जनता अब और सहन नहीं करेगी और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाई जाएगी। मौके पर पूरामुफ्ती पुलिस बल मौके पर तैनात रहा ताकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। जानकारी के लिए आपको बतादें कि पहलगाम हमला 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित बैसरन घाटी में हुआ था। यह हमला पांच सशस्त्र आतंकवादियों द्वारा किया गया, जिनमें से कुछ पाकिस्तानी नागरिक थे। आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। जिसमें 26 लोग मारे गए और 20 अन्य घायल हुए। मारे गए लोगों में 25 भारतीय पर्यटक और एक स्थानीय मुस्लिम पोनी ऑपरेटर शामिल थे, जो हमलावरों को रोकने की कोशिश में मारे गए। हमले के समय अहमदाबाद के एक पर्यटक ऋषि भट्ट ने ज़िपलाइन पर सवारी करते हुए अनजाने में इस हमले का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस हमले की जिम्मेदारी पहले 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (TRF) ने ली थी, जो लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा एक आतंकी संगठन है। लेकिन बाद में उन्होंने अपना दावा वापस ले लिया। भारत सरकार ने इस हमले के बाद पाकिस्तान पर आतंकवाद को समर्थन देने का आरोप लगाया और कड़ी कार्यवाही की। जिसमें इंद्रा जल संधि को निलंबित करना, पाकिस्तानी राजनयिकों को निष्कासित करना और सीमा बंद करना शामिल है। पाकिस्तान ने इन आरोपों को खारिज किया और जवाबी कदम उठाए। इसी संबंध में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरामुफ्ती चौराहे पर पाकिस्तान का पूतला दहन करके आक्रोश जाहिर किया। इस दौरान मौके पर मंडल अध्यक्ष गंगा पट्टी  अनिल मौर्य, महामंत्री पिन्टू कुशवाहा, महामंत्री जितेन्द्र सिंह, मंडल मंत्री मनोज यादव, मंडल मंत्री श्रवण पासी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा कुर्बान अली, महानगर कोषाध्यक्ष रामलोचन साहू वरिष्ठ भाजपा नेता राम जी शुक्ला, बमरौली पार्षद भगवान दास, ललिता शास्त्री स्नेही संस्थान अध्यक्ष प्रीति पटेल, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा, राजू सिंह सिंगरौर, अजय सिंह सिंगरौर, नसीर इकबाल, तिलक सिंह सिंगरौर, चंद्रमा तिवारी, मनीष कुशवाहा, अमित पाल, हरजीवन लाल, विजय कुमार पटेल, शिव मोहन साहू, अभिषेक पटेल, रेहानउद्दीन, अरविंद चौधरी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS