Wednesday, May 21, 2025

थाना करारी पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को अवैध तमन्चा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर, न्यायालय भेजा...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना करारी पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त गुफरान पुत्र विक्कन निवासी ग्राम सालेपुर थाना करारी जनपद कौशाम्बी को अमुरा तिराहा पिपर कुण्डी रोड से एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त थाना करारी का हिस्ट्रीशीटर व टॉप 10 अपराधी है। विधिक कार्यवाही के पश्चात गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः- गुफरान पुत्र विक्कन निवासी ग्राम सालेपुर थाना करारी जनपद कौशाम्बी। पंजीकृत अभयोगः- मु0अ0सं0 181/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना करारी जनपद कौशाम्बी। बरामदगी विवरणः- एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर। अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः- थाना करारी पर अभियुक्त के विरूद्ध धोखाधडी, मारपीट, आर्म्स एक्ट व दुष्कर्म के 08 अभियोग पंजीकृत है तथा थाना चरवा पर गोवध निवारण अधिनियम में 01 अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः- थाना करारी पुलिस टीम द्वारा।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS