Wednesday, June 25, 2025

जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण महाभियान के सम्बन्ध में सभी विभागों की अधिकारियों के साथ की बैठक...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने उदयन सभागार में वृक्षारोपण महाभियान-2025 के सम्बन्ध में जनपद के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्षारोपण महाभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को जोडें एवं पौधारोपण किया जाना हैं। उन्हांने कहा कि आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत पौधों का उठान एवं गड्ढ़ां की खुदाई का कार्य समय से सुनिश्चित कर लिया जाय, किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाय, लापरवाही पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेंगी। पौधारोपण अमृत सरोंवरों, अलवारा झील, ससुर खदेरी नदी के किनारे, पंचायत भवनों के परिसर एवं गौशालाओं आदि जगहों पर किया जाय। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतवार आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष पौधारोपण का विवरण रजिस्टर में अंकित किया जाय। लाभार्थियों को दिये गये पौधों का विवरण भी रजिस्टर में दर्ज किया जाय। उच्च अधिकारियों द्वारा पौधारोपण के कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया जायेंगा। उन्होंने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सुनिश्चित करें कि ग्राम पंचायत को आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष पौधारोपण का कार्य हो जाय। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, प्रभागीय वनाधिकारी राम सिंह यादव, डी0सी0 मनरेगा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS