रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : प्रयागराज मंडल के नैनी गंगोत्री नगर स्थित कार्यालय पर भारी मात्रा में पत्रकारों ने राष्ट्रीय पत्रकार महासभा सदस्यता अभियान के तहत सदस्यता ली जिसमें तमाम छेत्र के जुझारू व क्रांतिकारी पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर सदस्यता ली व संगठन को मजबूत बनाने का आश्वासन दिया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मोहम्मद हरीश प्रदेश मंत्री, सोमराज वर्मा मंडल अध्यक्ष मंडल महासचिव अभिनव कुमार मिश्रा एवं संगठन मंत्री मोहम्मद कमाल अहमद प्रवक्ता सुरेश सिंह ने आए दिन पत्रकारों पर हो रहे अत्याचारों पर उठाए सवाल पत्रकार अगर सच्चाई उजागर करता है तो भूमाफिया यह अपराधी पत्रकार को जान से मारने की धमकी देते है यहां तक अधिकारी भी उस पत्रकार के दुश्मन हो जाते है इलाहाबाद प्रदेश मंत्री मो0 हरीश ने जोर देते हुए कहा कि अब किसी भी कीमत पर पत्रकारों पर हो रहे अत्याचार को राष्ट्रीय पत्रकार महासभा नहीं बर्दाश्त करेगा राष्ट्रीय पत्रकार महासभा जबतक आवाज उठाता रहेगा जबतक पीड़ित पत्रकार को न्याय नहीं मिल जाता।प्रदेश मंत्री का सभी ने भव्य स्वागत किया एवम माल्यार्पण कर के स्वागत अभिनंदन किया एवं शबीना जी को महिला सभा नगर अध्यक्ष बनाया गया एवं विलास गुप्ता जी को नगर पंचायत सदस्य बनाया गया एवं तमाम पत्रकारों को संगठन में सदस्य बनाने का काम किया गया है एवं सभी पत्रकारों को समस्त मंडल टीम की तरफ से संपूर्ण आश्वासन दिया गया यदि किसी भी पत्रकार के ऊपर कोई भी आपत्ति आती है तो प्रयागराज मंडल टीम सदैव तत्पर मदद के लिए तैयार है तत्पश्चात सभी को सम्मान पत्र देकर मेडल पहना कर सम्मानित किया उसके बाद सभी पत्रकार महाप्रसाद भोजन ग्रहण करने के बाद अपने-अपने घर को रवाना हुए इस मौके पर भारी संख्या पत्रकार मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment