Tuesday, June 3, 2025

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने परेड की ली सलामी, टर्नआउट का किया अवलोकन...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

कौशाम्बी : अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन्स कौशाम्बी में मंगलवार की परेड की सलामी ली गई तथा परेड का टोलीवार निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का अवलोकन किया गया। पुलिस कर्मियों को फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई।  बाद परेड पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं, आरटीसी बैरक, टायलेट, मेस, लाइन परिसर इत्यादि का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।



No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS