Monday, June 30, 2025

थाना चरवा अन्तर्गत हुई महिला की हत्या से सम्बन्धित एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : जनपद के थाना चरवा अन्तर्गत हुई महिला की हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार घटना का विवरण- दिनांक 30.06.2025 को श्री गया प्रसाद पुत्र छोटे लाल निवासी ग्राम रसूलपुर बदले द्वारा थाना चरवा पर सूचना दी गयी कि मेरी बड़ी बहन श्रीमती राज कुमारी उम्र करीब 60 वर्ष की दिनांक 29.06.2025 की शाम को राम प्रकाश उर्फ नन्हे आदि के द्वारा सम्पत्ति के विवाद में गोली व धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चरवा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजिकृत करते हुये शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसी क्रम में श्री राजेश कुमार पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा घटना की गम्भीरता को देखते हुये टीमों का गठन कर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। कार्यवाही का विवरण- पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में गठित टीमों द्वारा अभियुक्तगणों की तलाश हेतु मोबाइल सर्विलांस की मदद से सम्भावित स्थानों पर दबिस/चेकिंग की जा रही थी कि आज दिनांक 30.06.2025 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राम प्रकास उर्फ नन्हे पुत्र स्व० अमर सिंह निवासी मोहिद्दीनपुर रतगहा थाना चरवा जनपद कौशाम्बी को ग्राम अरई सुमेरपुर चपहुआ मोड के पास से गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।पूछताँछ का विवरण- अभियुक्त राम प्रकाश ने गहन पूछताछ करने पर बताया कि मृतका राज कुमारी मेरी बड़ी मां लगती है उनके कोई औलाद नहीं है तथा वर्ष 2022 में उनके पति की मृत्यु हो गयी थी। मृतका के नाम करीब 03 बीधा जमीन है जिसके सम्बन्ध में उनसे मेरा वसीयत का मुकदमा चल रहा था। जमीन के लालच में मैने उनकी हत्या कर दी। गिरफ्तार अभियुक्त - राम प्रकास उर्फ नन्हे पुत्र स्व० अमर सिंह निवासी मोहिद्दीनपुर रतगहा थाना चरवा जनपद कौशाम्बी।सम्बन्धित अभियोग- मु0अ0सं0 136/25 धारा 103(1) बीएनएस थाना चरवा जनपद कौशाम्बी। बरामदगी का विवरण-आला कत्ल (01 अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस)। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- थाना चरवा पुलिस टीम।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS