रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : घटना का विवरण- अभियुक्त द्वारा अपने गैंग के साथियों के साथ गैंग बनाकर प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र आउट कराकर, प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों से मनमाने ढंग से धनराशि वसूल कर, स्वयं तथा अपने गिरोह के सदस्यों के आर्थिक, भौतिक लाभ लेने व प्रतियोगी परीक्षाओं की शूचिता भंग किये जाने के सम्बन्ध में थाना मंझनपुर पर मु0अ0सं0 236/2024 धारा 2/3 उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया था।अवगत कराना है कि उपरोक्त अभियोग में 18 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा फरार चल रहे 01 वांछित अभियुक्त आयुष पाण्डेय पुत्र विनोद कुमार पाण्डेय निवासी ग्राम बभनपुरा थाना रानीपुर जिला मऊ की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन, प्रयागराज द्वारा एक लाख रूपये का पुरष्कार घोषित किया गया था। कार्यवाही का विवरण- इसी क्रम में आज दिनांक 17.06.2025 को वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु गस्त/चेकिंग के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर थाना मंझनपुर पुलिस टीम व एसटीएफ टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये घेराबन्दी करके एक लाख रूपये के इनामिया वांछित अभियुक्त आयुष पाण्डेय पुत्र विनोद कुमार पाण्डेय निवासी ग्राम बभनपुरा थाना रानीपुर जनपद मऊ को निष्प्रयोज्य करवरिया सुगर मिल थाना मंझनपुर के सामने से गिरफ्तार किया गया। पूछताँछ का विवरण- अभियुक्त आयुष पाण्डेय ने गहन पूछताछ करने पर बताया कि मैं अपने गैंग के साथियों के साथ मिलकर प्रश्नपत्र आउट कराकर, प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों से मनमाने ढंग से धनराशि वसूल कर, स्वयं तथा अपने गिरोह के सदस्यों के आर्थिक, भौतिक लाभ लेना व प्रतियोगी परीक्षाओं की शूचिता भंग करना। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता- आयुष पाण्डेय पुत्र विनोद कुमार पाण्डेय, निवासी ग्राम बभनपुरा, थाना रानीपुर, जिला मऊ। सम्बन्धित अभियोग- मु0अ0सं0 236/2024 धारा 2/3 उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास- 1. मु0अ0सं0 74/24 धारा 120(बी)/201/34/419/420/465/467/468/471 भादवि व 3/4/9/10 उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम व 66 आईटी एक्ट थाना सिविल लाईन कमि0 प्रयागराज ।
2. मु0अ0सं0 41/24 धारा 201/34/420/467/468/471 आईपीसी व 66डी आईटी एक्ट थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- थाना मंझनपुर पुलिस टीम व एसटीएफ टीम।
No comments:
Post a Comment