Saturday, July 19, 2025

थाना पूरामुफ्ती पुलिस ने चोरी से संबंधित 24 घंट केे अंदर दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : थाना पूरामुफ्ती पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0- 135/25 धारा 331(4)/305 बी0एन0एस0 से सम्बन्धित प्रकाश में आये 02 अभियुक्त 1. सचिन पुत्र रमेश निषाद निवासी ग्राम फतेहपुरघाट थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज व 2. संदीप कुमार निषाद पुत्र हनुमान प्रसाद निषाद निवासी ग्राम फतेहपुरघाट थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज को आज दिनांक 19.07.2025 को मुखबिर की सूचना के आधार पर फतेहपुरघाट से पंडिताइन बस्ती से टिकरी रोड़ जाने वाले रास्ते थाना क्षेत्र पूरामुफ्ती से गिरफ्तार किया गया। कब्जे से चोरी के पीली धातु (01 लॉकेट लाल रंग की गुरिया में गुँथा हुआ, 02 अँगूठी) व सफेद धातु (02 पायल, 05 अँगूठी, 04 बिछिया) के आभूषण बरामद किये गये। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) बी0एन0एस0 की बढ़ोत्तरी कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 18.07.2025 को वादी मुकदमा श्री विनोद कुमार निषाद पुत्र गुलाब निषाद निवासी फतेहपुर घाट थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज द्वारा थाना पूरामुफ्ती पुलिस को सूचना दी गयी कि उनके घर में अज्ञात अभियुक्तों द्वारा चोरी कर ली गयी है। उक्त सूचना पर थाना पूरामुफ्ती पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मु0अ0सं0- 135/25 धारा 331(4)/305 बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया था तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी किये जाने हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-1.सचिन पुत्र रमेश निषाद निवासी ग्राम फतेहपुरघाट थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 24 वर्ष। 2.संदीप कुमार निषाद पुत्र हनुमान प्रसाद निषाद निवासी ग्राम फतेहपुरघाट थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 22 वर्ष। सम्बन्धित अभियोग का विवरणः- मु0अ0सं0- 135/2025 धारा 331(4)/305/317(2) बी0एन0एस0 थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज।  बरामदगी का विवरण- चोरी के पीली व सफेद धातु के आभूषण 1. पीली धातु (01 लॉकेट मय लाल रंग की गुरिया में गुँथा हुआ, 02 अँगूठी) 2. सफेद धातु (05 अँगूठी, 02 पायल, 04 बिछिया) गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः- 1.उ0नि0 संतोश कुमार यादव, थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज।2.उ0नि0 वरूणकान्त प्रताप सिंह, पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज।3.उ0नि0 निशान्त जाटव, थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज।4.का0 संजीत कुमार, थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS