Saturday, July 19, 2025

मऊआइमा में डीजे बजाने को लेकर हुआ भारी विवाद, नमाजियों ने कांवड़ियों का डीजे बंद करवाया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकार में भी हिंदुओं का कोई पर्व निर्विघ्न सम्पन्न नहीं हो पा रहा है। कभी लव जिहाद तो कभी धर्मांतरण से जूझ रहा हिंदू समाज कट्टर पंथियों के निशाने पर है। प्रयागराज में शुक्रवार को कांवड़ियों और नमाजियों में तकरार के बाद विवाद बढ़ गया। इसको लेकर वहां का माहौल तनावपूर्ण हो गया। कांवड़ियों का आरोप है कि नमाजियों ने हमले करने की कोशिश की में कुछ कांवड़ियों और महिलाओं को आंशिक रूप से चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के मऊआईमा थाना अंतर्गत सराय ख्वाजा गांव में शुक्रवार को डीजे बजाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। मुस्लिम पक्ष के लोगों का आरोप है कि डीजे तेज आवाज में बजाया जा रहा था। विवाद की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। इस मामले में 15 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी गई है। शुक्रवार की नमाज जिस मस्जिद में पढ़ी जा रही थी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कांवड़ियों को उस इलाके से निकाला गया। कांवड़ यात्रा में शामिल महेंद्र कुमार ने मऊआइमा थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।महेंद्र का कहना है कि दोपहर करीब डेढ़ बजे कावड़िए यात्रा में शामिल होकर शंकर जी को जल चढ़ाने जा रहे थे। यात्रा जैसे ही कुछ आगे बढ़ी मस्जिद की तरफ से मुस्लिम युवकों ने यात्रा को घेर लिया, जिसमें तौहीद, यामीन, तस्लीम, राजू, मोहम्मद सहिल, अबरार, सहलाद, तुफैल अहमद, कल्लू, सुदैन अहमद, जीशान, गरजूर साईं सहित करीब 50 अज्ञात लोग शामिल थे। ये सभी मुस्लिम युवक हाथों में तलवार, लाठी-डंडे और अन्य हथियार लिए हुए थे। इन लोगों ने कांवड़ यात्रा पर हमला कर दिया। महिलाओं पर भी हमला किया। महेंद्र कुमार ने पुलिस में तहरीर देते हुए मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके जल्द से जल्द कार्रवाई की जाय।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS