रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : जनपद के आवेदक वशिष्ट नारायण पुत्र विजय शंकर निवासी ग्राम थोन थाना मोहब्बतपुर पइंसा जनपद कौशाम्बी द्वारा थाना मोहब्बतपुर पइंसा सूचना दी गयी कि अज्ञात अभियुक्तों द्वारा उनके पिता को दिनांक 11.06.2025 की आधी रात प्राणघातक हमला कर गम्भीर चोट पहुंचाई गयी है। जिसके सम्बन्ध प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।कार्यवाही का विवरण- आज दिनांक 22.07.2025 को थाना मोहब्बतपुर पइंसा पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान पूछताछ से प्रकाश में आये 02 अभियुक्तों 1. बचोली मिश्रा 2. राजकुमार मिश्रा पुत्रगण आनन्द्र प्रसाद मिश्रा निवासीगण ग्राम थोन थाना मोहब्बतपुर पइसा जनपद कौशाम्बी को मुखबिर की सटीक सूचना पर अभियुक्तगण के खेत में बने छप्पर से गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभियक्त का नाम व पता- 1. बचोली मिश्रा पुत्र आनन्द्र प्रसाद मिश्रा निवासी ग्राम थोन थाना मोहब्बतपुर पइंसा जनपद कौशाम्बी। 2. राजकुमार मिश्रा पुत्र आनन्द्र प्रसाद मिश्रा निवासी ग्राम थोन थाना मोहब्बतपुर पइसा जनपद कौशाम्बी।पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 43/25 धारा 109 बीएनएस थाना मोहब्बतपुर पइंसा जनपद कौशाम्बी। गिरफ्तार करने वाली पलिस टीम- थाना मोहब्बतपुर पइंसा पुलिस टीम।
No comments:
Post a Comment