Thursday, July 3, 2025

दबंगों ने वृद्ध पुरूष अंगन का खेत करा लिया गलत तरीके से रजिस्ट्री, पीड़ित परेशान...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : प्रार्थी महादेव पुत्र अंगन निवासी ग्राम-अहमदपुर पावन थाना-पूरामुफ्ती जनपद-प्रयागराज का स्थायी निवासी है प्रार्थी की पुस्तैनी जमीन है जो कि प्रार्थी के पिता अंगन के नाम से है जिसकी आराजी सं0-1385 रकबा 1.2550 हे० स्थित मौजा अहमदपुर पावन में स्थित है। जिसमें प्रार्थी के पिता का 1/3 हिस्सा यानि 4183 वर्ग मी० है प्रार्थी के पिता जिनकी उम्र लगभग 90 वर्ष है प्रार्थी के पिता को दिनांक-21.05.2025 को योजना बद्ध तरीके से बब्लू पुत्र खिन्नी लाल निवासी शेखपुर थाना पुरामुपती जनपद-प्रयागराज व सुनील कुमार भारतीय निवासी अंदावा झूसी थाना झुंसी जनपद-प्रयागराज व दीपक पटेल पुत्र आशोक कुमार निवासी मकान सं0-60 कुर्मियाना राजापुर थाना कैन्ट जपनद-प्रयागराज एक राय होकर प्रार्थी के पिता को पेन्शन बनवाने के बहाने से घर से बुलाकर ले गये और प्रार्थी के पिता से धोखे से उपनिबन्धक सदर प्रथम प्रयागराज में रजिस्ट्री (बैनामा) करा लिया है। जब कि प्रार्थी के पिता अंगन बहुत ही बूढ़े एवं बीमार व्यक्ति है जब प्रार्थी ने इसकी शिकायत कर्नलगंज थाने में किया तो उपरोक्त लोगों को पता चल गया और दिनांक-15. 06.2025 को शाम लगभग 09:00 बजे प्रार्थी के घर अहमदपुर पावन में ब्लैक कलर की क्रेटा गाड़ी जिसका नम्बर यू०पी०-70 एच०सी० 3434 से बब्लू पुत्र खिन्नी लाल व सुनील कुमार भारतीय व दीपक पटेल व दो अज्ञात लोग गाड़ी से उतरते है और प्रार्थी के पिता व घर में उपस्थित अन्य लोगों को भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे और कहने लगें कि साले तुम लोग गरीब होकर भी पैरवी करने जाते हो क्या हम लोगों को जानते नही हो कि हम लोग कितने दबंग है। अगर आज के बाद से तुम लोग थाने या पुलिस वालों के पास जाओगे तो तुम लोगों को हम जान से मार देगें और कहा कि चाहे जितना पुलिस के पास जाओं पुलिस कुछ नहीं कर पायेगी अगर अब तुम लोग पुलिस के पास गये तो तुम्हारा घर भी लिखवा लेंगे यह सब शोर गुल सुनकर प्रार्थी का दमाद रमेश कुमार पुत्र रामखेलावन आया और शोर मचाया तो ग्रामीणों को इक्ट्ठा होते देखकर उक्त दबंग लोग वहां से भाग निकले। पीड़ित की नही हो रही सुनवाई वृद्ध पुरूष अंगन परेशान।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS