Saturday, July 12, 2025

थाना सराय अकिल पलिस ने एक दष्कर्म के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : जनपद में दिनांक 10.07.2025 को थाना सराय अकिल पर वादी द्वारा सूचना दी गयी कि अभियुक्त सुबेदार सरोज पुत्र ननका सरोज आदि द्वारा उसकी मंदबुद्धि पुत्री के साथ जबरन बारी बारी से दुष्कर्म कर किया गया व जान से मारने की धमकी दी गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सराय अकिल पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। उपरोक्त क्रम मे थाना सराय अकिल पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त अभियोग में नामजद वांछित अभियुक्त सुबेदार सरोज पुत्र ननका सरोज निवासी ग्राम अतरसुईया थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी को बकोढ़ा तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया तथा एक बाल अपचारी को नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा मे लिया गया है। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय तथा बाल अपचारी को बाल किशोर न्याय बोर्ड कौशाम्बी भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः- 1. सुबेदार सरोज पुत्र ननका सरोज निवासी ग्राम अतरसुईया थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी। 2. बाल अपचारी सम्बन्धित अभियोगः- मु0अ0सं0 172/2025 धारा 70 (1)/351 (2) बीएनएस थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी। गिरफ्तार करने वाली पलिस टीमः- थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS