रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : 28वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस जूडो क्लस्टर (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता वर्ष-2025 प्रयागराज जोन, प्रयागराज का आयोजन स्पोर्टस स्टेडियम कौशाम्बी में दिनांक 10.07.2025 से दिनांक 12.07.2025 तक किया गया। प्रतियोगिता में प्रयागराज जोन के सभी 07 जनपद प्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर, कौशाम्बी, चित्रकूट, हमीरपुर व महोबा की टीमों के कुल 78 खिलाडियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता का समापन आज दिनांक 12.07.2025 को मुख्य अतिथि राजेश कुमार पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा किया गया। सभी टीमों के मैनेजर, कैप्टन तथा खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया गया। समापन के दौरान सभी टीमों के खिलाड़ियों द्वारा अपने-अपने ध्वज लेकर बैंड की ध्वनि के साथ कदम से कदम मिलाकर मार्च पास्ट किया गया तथा सभी टीम के लीडरों द्वारा ध्वज को झुकाकर मुख्य अतिथि का अभिवादन किया। मार्च पास्ट का नेत्रत्व जनपद कौशाम्बी पुलिस की टीम के द्वारा किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया एवं सम्बोधित करते हुये उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गयी। आज के फाइनल मुकाबले में बुशू (पुरुष वर्ग) 65 किलोग्राम भार में जनपद कौशाम्बी एवं जनपद फतेहपुर के मध्य खेला गया, जिसमें जनपद कौशाम्बी के आरक्षी राजेश कुमार यादव, जनपद फतेहपुर के आरक्षी आनन्द यादव को पराजित कर विजेता रहे। इस अवसर पर राजेश कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी, जनेश्वर प्रसाद पाण्डेय क्षेत्राधिकारी लाईन यातायात, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन देवपाल एवं जनपद के अन्य अधि०/कर्मचारीगण तथा समस्त टीमों के कोच और खिलाडी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment