Tuesday, July 15, 2025

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने किया बैनामा विलेखों का सत्यापन...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जनपद के विभिन्न उपनिबन्धक कार्यालयों में पंजीकृत होने वाले विक्रय विलेखों में सबसे बडे मूल्य के विकय विलेख में से 02 विक्रय विलेखों का सत्यापन किया। जिलाधिकारी ने विलेख संख्या-2087/2025, व 3182/2025 में वर्णित सम्पत्ति का स्थलीय निरीक्षण सहायक आयुक्त स्टाम्प एवं उपनिबन्धक चायल के साथ किया, जिसमें से एक विकय विलेख संख्या-2087/2025 मौजा जुनैदपुर जी0टी0रोड से सटी हुई और आबादी से 100 मीटर के दूर दर्शाया गय, जबकि विकय विलेख, जिसमें कृषि भूमि का बैनामा हुआ है। मौके के अनुसार विक्रीत आंशिक आवासीय कृषि भूमि जी0टी0 रोड एवं आबादी से लगी पायी गयी है। कलेक्टर दर सूची के प्रावधानों से आंगणित करने पर 4,91,000-00 रूपये राजस्व कमी पायी गयी। जिसकी वसूली के लिए सहायक आयुक्त स्टाम्प को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS