रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : जनपद के थाना कर्नलगंज पुलिस व एस0ओ0जी0 नगर की संयुक्त टीम द्वारा सर्विलांस सेल नगर व साइबर सेल के सहयोग से थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0- 258/2025 धारा 79/356(2)/353(2) बी0एन0एस0 व 66 आई0टी0 एक्ट से संबन्धित 01 वांछित अभियुक्त उमेश कुमार यादव पुत्र मोहन लाल यादव निवासी ग्राम धधुआ गाजन थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ को मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 30.08.2025 को लल्ला चुंगी थाना क्षेत्र कर्नलगंज से गिरफ्तार किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना का संक्षिप्त विवरण- उल्लेखनीय है कि अभियुक्त उमेश कुमार यादव उपरोक्त द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व नाम ट्विटर) पर जनप्रतिनिधि के विरुद्ध अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए पोस्ट की गयी थी । उक्त के संबंध में वादी मुकदमा श्री श्याम चन्द्र पाल (एडवोकेट) पुत्र राधे श्याम पाल निवासी सदरेपुर पो0 सरायममरेज थाना सरायममरेज जनपद प्रयागराज (हाल पता म0नं0 392/2ए/8/4 पाल चौराहा छोटा बघाड़ा थाना कर्नलगंज जनपद प्रयागराज) द्वारा थाना कर्नलगंज पर प्रस्तुत तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0- 258/2025 धारा 79/356(2)/353(2) बी0एन0एस0 व 66 आई0टी0 एक्ट पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- उमेश कुमार यादव पुत्र मोहन लाल यादव निवासी ग्राम धधुआ गाजन थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब करीब 39 वर्ष। संबंधित अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0 258/2025 धारा-79/356(2)/353(2) बी0एन0एस0 व 66 आई0टी0 एक्ट थाना कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम- A. थाना कर्नलगंज पुलिस टीम- 01. नि0 राजेश उपाध्याय,थाना प्रभारी कर्नलगंज 02. हे0का0 अश्वनी कुमार कुरील 03. का0 प्रेम प्रकाश 04. का0 चालक उमेश कुमार B. एस0ओ0जी0 नगर टीम- 01. उ0नि0 शांतनु सिंह, प्रभारी एस0ओ0जी0 नगर 02. उ0नि0 मनोज सिंह, 03. हे0 का0 विजेंद्र सिंह, 04. हे0का0 अब्दुल सालिम, 05. हे0का0 बंधन कटिहार, 06. हे0का0 अरविंद सिंह, 07. का0 अरविंद यादव, 08. का0 सुनील यादव, 09. का0 विनोद यादव। C. सर्विलांस सेल नगर टीम- 01. उ0नि0 सच्चिदानंद सिंह, प्रभारी सर्विलांस सेल नगर 02. का0 ब्रह्मानंद 03. का0 राहुल कनौजिया 04. का0 मुकेश यादव। D. साइबर सेल टीम- 01. उ0नि0 घनश्याम यादव, प्रभारी साइबर सेल। 02. का0 आशीष कुमार यादव 03. का0 कृष्णवीर सिंह 04. का0 पुनीत सिंह। E. साइबर थाना पुलिस टीम- 01. नि0 अनिल कुमार वर्मा। 02. का0 अनुराग यादव।
No comments:
Post a Comment