Tuesday, December 16, 2025

मदर टेरेसा कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने लखनऊ चिड़ियाघर का भ्रमण किया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

कौशाम्बी : जनपद के तहसील चायल अंतगर्त महमूदपुर मनौरी स्थित मदर टेरेसा कांवेन्ट स्कूल के प्रबंधक मनोज सोनी ने एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया। जिसमें स्कूल के बच्चों को लखनऊ चिड़ियाघर (जू पार्क) ज्ञानेश्वर त्रिपाठी पार्क, लुलु मॉल, अम्बेडकर स्थल आदि का भ्रमण कराया गया। भ्रमण की शुरुआत चिड़ियाघर से हुई जहाँ बच्चों ने विभिन्न जंगली जानवरों पक्षियों एवं रींगने वाले जीवों को नजदीक से देखा। चिड़ियाघर में लगे सूचना पट्टों के माध्यम से बच्चों ने जानवरों की प्रजाति उनके जीवन चक्र और संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की। बड़े जानवरों जैसे शेर, चीता, टाइगर, जिराफ, मगरमच्छ, को पहली बार नजदीक से देखकर बच्चे काफी बेहद प्रसन्न और उत्साहित नजर आए। इसके बाद बच्चों ने ज्ञानेश्वर त्रिपाठी पार्क का भ्रमण कर यहाँ पर सेल्फी प्वाइंट का आनंद लिया। इसके बाद अंबेडकर स्थल का भ्रमण कर हाथी को देखा और सराहा। फिर इसके बाद बच्चे लुलु मॉल पहुंचकर खरीददारी की और सेल्फी लेकर खूब आनंद लिए और प्रसंन्न हुए। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक मनोज सोनी, प्रधानाचार्या अंजु वर्मा, लाजो, संजना, वंदना वर्मा, रूकसार, शिवानी, विशाखा, अंजली, रहनुमा, सोनम, सुषमा, संतोष, अंकुर, पत्रकार ईश्वर दीन साहू आदि स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS