रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बुधवार को लोकभवन लखनऊ में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत मुख्य सेविका के पद पर चयनित 2425 अभ्यर्थिनियों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया जिसका सजीव प्रसारण पूर्वाह्न-11.00 बजे से सभी जनपदों में किया गया। शासन की मंशानुसार उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद प्रयागराज में कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल, महापौर प्रयागराज गणेश चंद्र केसरवानी, मा0 विधायक फूलपुर श्री दीपक पटेल, विधायक फाफामऊ गुरुप्रसाद मौर्य, सदस्य विधान परिषद् सुरेन्द्र चौधरी, जिलाध्यक्ष गंगापार भारतीय जनता पार्टी, श्रीमती निर्मला पासवान, जिलाध्यक्ष यमुनापार राजेश शुक्ल विधायक बारा के प्रतिनिधि प्रकाश सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में जनपद प्रयागराज से 71 नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र का वितरण जनप्रतिनिधिगण मान्य के कर कमलों से किया गया। जनप्रतिनिधि गणमान्य द्वारा नवचयनित मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुये उनके कार्यदायित्वों को बोध कराते हुये शुभकामनायें एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी। जनपद प्रयागराज में उक्त कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के कुशल मार्गदर्शन में एवं मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुआ जिसमें दिनेश सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी, योगेन्द्र दुबे बाल विकास परियोजना अधिकारी कोरांव, संजिता सिंह बाल विकास परियोजना अधिकारी शहर प्रथम, राकेश सिंह बाल विकास परियोजना अधिकारी करछना, सुरेन्द्र सिंह यादव बाल विकास परियोजना कौड़िहार सहित विभाग की पदस्थ मुख्य सेविकायें एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन श्री प्रभाकर द्विवेदी द्वारा किया गया था, अंत में मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज द्वारा सभी को धन्यवाद करते हुये कार्यक्रम का समापन किया गया।
No comments:
Post a Comment