रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा जनपद कौशाम्बी में कानून व्यवस्था के दृष्टिगत भ्रमण के दौरान थाना महेवाघाट व थाना पश्चिम शरीरा अन्तर्गत यमुना नदी के किनारे स्थित गावों का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान ग्रामवासियों से वार्ता कर उनकी समस्याएं को सुना गया तथा बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर ग्राम प्रधान व सम्भ्रान्त व्यक्तियों से समन्वय स्थापित कर बाढ़ प्रभावित लोगों की हर सम्भव सहायता करने हेतु स्थानीय पुलिस को निर्देश दिये गये। इसी क्रम में महोदय द्वारा यमुना नदी के किनारे व पुल पर जाकर बाढ़ की स्थिति का जायजा भी लिया गया।
No comments:
Post a Comment