Wednesday, August 20, 2025

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आई.जी.आर.एस. प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति का किया सत्यापन...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ आई.जी.आर.एस. संदर्भ संख्या- 4001742502780 के निस्तारण की स्थिति का मौके पर जाकर सत्यापन किया। शिकायतकर्ता अजय कुमार निवासी- सैयद संरावा ने शिकायत किया था कि तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा है, जिस तहसील द्वारा जॉच करने पर पाया गया कि गाटा संख्या-2504 रकबा 2.5330हे0 बन्दोबस्त में दर्ज है, जिसमें रकबा 2.0760हे0 तालाब की श्रेणी 61 में दर्ज है तथा रकबा 0.4570हे0 आधार वर्ष खतौनी खाता संख्या 994 पर राजित, अशोक आदि पुत्रगण-विजय भुल्लर निवासी ग्राम नया तालाब के नाम दर्ज है। स्थल पर दर्ज खातेदारों द्वारा फसल लगायी गयी है। राजस्व लेखपाल द्वारा बोई गयी फसल को ग्राम प्रधान के सुपुर्द किया गया। उप जिलाधिकारी चायल ने भी दिनांक 10.03.2025 को निरीक्षण कर तालाब खोदवाने के लिए खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया। गाटा संख्या 2504 पर कब्जा धारक को अवैध कब्जा करने से मना किया गया। भौतिक सत्यापन में पाया गया कि तालाब मौके पर खुदा हुआ नही है। आंशिक भाग खुदा हुआ है, शेष रकबे पर खातेदारों द्वारा फसल बोई गई है। सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि तालाब की भूमि चिन्हित कराकर तालाब की खुदाई करवाई जाय एवं बोर्ड लगवाया जाय। जिलाधिकारी ने संदर्भ संख्या- 20017425006417 के निस्तारण की स्थिति का मौके पर जाकर सत्यापन किया। शिकायकर्ता रामऔतार पुत्र सूरजपाल निवासी चरवा ने स्वयं की भूमि व ग्रामसभा की भूमि में कब्जा करने व रास्ता रोकने के सम्बन्ध शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था, जिस पर तहसील प्रशासन द्वारा जॉच करने पर पाया गया कि ग्राम चरवा की आराजी संख्या 2095 वर्तमान खतौनी खाता संख्या 1574 पर शिवलाल पुत्र विशेषर व रामऔतार व ओमप्रकाश पुत्रगण सूरजपाल व अन्य के नाम संक्रमणीय भूमिधर अंकित है। आवेदक का गाटा संख्या 2096 के काश्तकारों से सीमा विवाद है। गाटा सं0 2096 एक मिनजुमला गाटा के रूप में अंकित है। खाता सं0 435 व 428, 1053 पर विभिन्न काश्तकारों के नाम संक्रमणीय भूमिधर अंकित है। खाता सं0 2071 ग्रामसभा के नाम से 02 भागों में विभक्त है। ग्रामसभा के अवैध कब्जेदारों के विरूद्ध लोकक्षति सम्पत्ति निवारण अधिनियम के अन्तर्गत धारा 3/4 के अन्तर्गत अभियोग भी पंजीकृत हुआ। इसी गाटा के सम्बन्ध में मा०सिवलि न्यायालय में वाद संख्या 220/2017 मोती लाल बनाम शिवलाल का वाद विचाराधीन है। पूर्व में राजस्व टीम एवं नगर पंचायत व पुलिस बल की संयुक्त टीम द्वारा कब्जा मुक्त कराया गया था। जिसे पुनः विपक्षी द्वारा कब्जा कर लिया गया है। नगर पंचायत कार्यालय से समन्वय स्थापित किया गया, जिसमें तिथि नियत कर पुनः कब्जामुक्त कराये जाने की बात आवेदक को बतायी गयी। भौतिक सत्यापन में यह पाया गया कि मौके पर पुनः जानवर बांधकर नाद,चरही रखकर व ट्रैक्टर आदि रखकर कब्जा किया गया था,अधिशाषी अधिकारी चरवा एवं राजस्व लेखपाल को निर्देशित किया गया कि कब्जा हटवाना सुनिश्चित करें। नगर पंचायत चरवा व राजस्व टीम द्वारा अवैध कब्जा हटवाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने संदर्भ संख्या 20017425011771 के निस्तारण की स्थिति का मौके पर जाकर सत्यापन किया। शिकायतकर्ता लालजी वर्मा निवासी चरवा ने रास्ते की भूमि पर विपक्षी द्वारा अवैध निर्माण किये जाने की शिकायत का प्रार्थना पत्र दिया था, जिसके भौतिक सत्यापन में शिकायत सही पाई गई। अधिशाषी अधिकारी चरवा व उपजिलाधिकारी चायल को तत्काल निर्माण हटवाये जाने के निर्देश दिए गए, अवैध निर्माण बाउन्ड्रीवाल हटवा दिया गया।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS